Prakash Raj New Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं। कभी प्रकाश राज का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी की किसी पोस्ट पर विवाद हो जाता है। अभी कुछ दिनों पहले प्रकाश राज अपनी मां के निधन के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। इन सब के बीच प्रकाश राज ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। प्रकाश राज के नए बयान पर विवाद बढ़ गया कि बीजेपी (BJP) के नेता ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स से धुरंधर 2 की तारीफ सुन बौखलाए प्रकाश राज, कह दी ये बात )
प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
एक्टर प्रकाश राज अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। एक्टर ने एक बार फिर अपनी राय खुलकर रखी, जिसके चलते नया विवाद खड़ा हो गया है। रामायण से जुड़ी उनकी टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा नेता भानु प्रकाश (Bhanu Prakash) ने उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। भानु प्रकाश ने अधिकारियों से औपचारिक शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रकाश राज ने 'गलत और अपमानजनक टिप्पणी' की है, जिससे रामायण की छवि खराब हुई और हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि ऐसे बयान को बढ़ावा देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो। (ये भी पढ़ें: एक्टर Prakash Raj की मां स्वर्णलता का हुआ निधन, 86 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा)
दिया था ये बयान
यह विवाद जनवरी में केरल लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान हुई एक चर्चा से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में प्रकाश राज ने पत्रकार के साथ बातचीत में रामायण की एक अलग कहानी सुनाई, जो उन्होंने बच्चों के थिएटर वर्कशॉप में देखी थी। इस कहानी में शूर्पणखा राम और लक्ष्मण से फलों के बारे में सवाल करती है, लेकिन रावण उन्हें भूखा देखकर फल खाने की अनुमति देता है। इसके बाद प्रकाश राज ने इसमें हल्का मजाक जोड़ते हुए कहा कि राम फल का पैसा देने की बात करते हैं, लेकिन उनसे ज्यादा कीमत (GST सहित) मांगी जाती है। पैसे न होने पर रावण उन्हें बीज बोकर पेड़ उगाने की सलाह देता है और वहां से चला जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे विवाद बढ़ गया।

विवादों में फंसे प्रकाश राज (Image Source: IMDb)
पहले भी विवादों में रहे है प्रकाश राज
ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रकाश राज विवादों में आए हैं। प्रकाश राज पहले भी अपने बयानों के चलते खबरों में है। कई बार बयानों की वजह से एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। प्रकाश राज से जुड़े इस विवाद पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
