Emraan Hashmi in Goodachari 2: साउथ एक्टर अदिवी शेष (Adivi Sesh) स्टारर फिल्म 'गुडाचारी' की सफलता के बाद मेकर्स ने 2022 में इसके सीक्वल की घोषणा की थी। 'गुडाचारी 2' की घोषणा होने के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट को बड़े परदे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट के जरिए फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि इसमें अदिवी शेष के साथ लीड रोल में बनिता संधू नजर आएंगी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अदिवी शेष की 'गुडाचारी 2' (Goodachari 2) में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एंट्री होती दिखाई दे रही है।
बॉलीवुड में फैन्स के बीच एक अलग पहचान बनाने के बाद इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी धमाल मचाने की तैयारियां शुरू कर ली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने एक बार फिर सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। बताया जा रहा है कि अदिवी शेष की फिल्म 'गुडाचारी 2' में इमरान हाशमी को अहम भूमिका में देखा जाएगा। अदिवी शेष और इमरान हाशमी को एक ही फ्रेम में देखना फैन्स के लिए बड़ा तोहफा होगा।
'गुडाचारी 2' (Goodachari 2) की आधिकारिक घोषणा 29 दिसंबर 2022 को की गई थी। इसका निर्देशन विनय कुमार सिरिगिनेडी द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म को मेकर्स ने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज करने का फैसला लिया है। 'गुडाचारी 2' में इमरान हाशमी की एंट्री पर मेकर्स ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है
