Jigra Box Office Day 10: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'जिगरा' (Jigra) 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे से लेकर 10 दिनों के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में स्ट्रगल कर रही है। निर्माताओं को बहुत उम्मीद थी कि 'जिगरा' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निर्माताओं के साथ-साथ फिल्म 'जिगरा' आलिया भट्ट के फैन्स की उम्मीदों पर भी खरा नहीं उतर पाई है। फिल्म के 10वें का कलेक्शन देख निर्माताओं ने भी उम्मीद छोड़ दी है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' ने 10 दिनों में केवल 27 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर 'जिगरा' से क्लैश हुई राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office) ने बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर आलिया भट्ट स्टारर को बहुत पीछे छोड़ दिया है। कई ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी आलिया भट्ट की फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल होती नजर आ रही है।
आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इस मूवी में वेदांग रैना भी लीड रोल में हैं, जिन्होंने 'जिगरा' में आलिया भट्ट के भाई का किरदार प्ले किया है। एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने भी आलिया भट्ट की 'जिगरा' पर उनकी फिल्म 'सवि' को कॉपी करने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर आलिया भट्ट की ओर से कोई भी सफाई नहीं दी गई है।
