बॉलीवुड

Uunchai Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन की 'Uunchai' बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी धीमी शुरुआत! करेगी इतनी कमाई..

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 11, 2022, 06:57 PM IST

Uunchai Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ऊंचाई (Uunchai) आज शुक्रवार 11 नवंबर को रिलीज कर दी है। फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

Image

Unchai Box Office Collection Day 1

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर 2022 को रिलीज हो गई है।
  • रिलीज के पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
  • फिल्म ऊंचाई को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

Uunchai Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई (Uunchai) आज शुक्रवार 11 नवंबर को रिलीज कर दी है। अमिताभ बच्चन की फिल्म के साथ ही आज सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म यशोदा और हॉलीवुड एक्शन फिल्म ब्लैक पैंथर 2 भी रिलीज की गई है। जिस वजह से अमिताभ की फिल्म ऊंचाई को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अमिताभ बच्चन की फिल्म को देशभर में केवल 500 स्क्रीनिंग पर ही रिलीज किया गया है।

हालांकि सिनेमाघरों में फिल्म को पहले ही दिन अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। जिस वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि रिलीज के पहले दिन ऊंचाई ठीक-ठाक कमाई कर सकती है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा बिग बी का जादू?

अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई ने बहुत ही सीमित रिलीज पर 20-25% की ऑक्यूपेंसी से अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों में लाना फिल्मों के लिए आसान नहीं साबित हो रहा है, लेकिन ऊंचाई को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया पॉजीटिव रही है। फिल्म को 500 से कम स्क्रीन पर रिलीज किया गया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिल्म के लिए मुश्किल से 1400 शो हैं क्योंकि सिनेमाघरों में पहले से ही कई फिल्में मौजूद हैं।

कम सिनेमाघरों में रिलीज के कारण फिल्म काफी ज्यादा कमाई तो करने में कामयाब नहीं होगी लेकिन बिग बी की फिल्म पहले दिन लगभग 1.50 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ऊंचाई को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिले हैं।

अमिताभ बच्चन को इस फिल्म की काफी जरूरत

इस साल अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड, रनवे 34, गुड बाय इस साल बॉक्स ऑफिस बुरी तरह से फेल हो गई है। अब बिग बी की फिल्म ‘Uunchai’ पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने की जिम्मेदारी है। अमिताभ बच्चन की बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

बता दे फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के अलावा परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article