Vaani Kapoor Bikini Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) आज यानी 23 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर हर कोई एक्ट्रेस को विश करता हुआ नजर आ रहा है। कोई उनकी तस्वीरें शेयर कर रहा है, तो कोई एक्ट्रेस की वीडियो शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इन सब के बीच फिल्म रेड 2 (Raid 2) एक्ट्रेस वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वाणी कपूर ने कौन सी तस्वीरें शेयर की है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Sunita Ahuja संग अनबन के बीच अस्पताल पहुंचे Govinda, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ जारी किया लीगल नोटिस
वाणी कपूर ने शेयर की बिकिनी फोटोज
एक्ट्रेस वाणी कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह वाणी कपूर के बर्थडे पर सामने आई एक्ट्रेस की नई तस्वीरें हैं। वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वाणी कपूर ब्लू बिकिनी पहने पूल में नजर आ रही हैं। वाणी कपूर की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। वाणी कपूर का कर्वी फिगर देखने को बाद हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। वाणी कपूर इन तस्वीरों पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Kareena Kapoor के प्रेग्नेंसी रुमर्स पर ननद Saba Pataudi ने दिया रिएक्शन, बोलीं- कुछ चीजें प्राइवेट रहने दो
कैप्शन में लिखी ये बात
वाणी कपूर की इन बिकिनी फोटोज के साथ-साथ तस्वीरों का कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वाणी कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि 'सूरज के साथ जिंदगी का एक और साल पूरा हुआ। अब कम चीजों को समझने की कोशिश और ज्यादा उन्हें जीना है। ज्यादा जिंदगी, ज्यादा हंसी और आगे आने वाली हर चीज के लिए तैयार।' वाणी कपूर की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
