बॉलीवुड

'मैं उन्हें ग्रेट एक्टर नहीं मानता'- Shah Rukh Khan के कारण 'जोश' से कटे इस एक्टर के सीन, सालों बाद छलका दर्द

Puneet Vashisht Reveals About Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान को लेकर पुनीत वशिष्ट ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहा है कि एक्टर के कारण 'जोश' मूवी से उनके सीन कटे।

Image

Shah Rukh Khan को लेकर इस एक्टर ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Puneet Vashisht Reveals About Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में की हैं, जिन्होंने इतिहास रच दिया। उनकी हिट मूवीज में एक नाम 'जोश' का भी है, जिसमें उन्होंने बेबाक किरदार अदा किया था। लेकिन हाल ही में शाहरुख खान की 'जोश' को लेकर एक पॉपुलर एक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि पुनीत वशिष्ठ हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में हाथ आजमाया। पुनीत वशिष्ठ ने बताया कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कारण 'जोश' मूवी से उनके काफी सीन काटे गए। पुनीत ने शाहरुख खान के लिए ये भी कहा कि वह उन्हें ग्रेट एक्टर बिल्कुल नहीं मानते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शर्म आती है देखकर' - शाहरुख, टाइगर श्रॉफ-अजय के विमल एड पर भड़के Mukesh Khanna

    पुनीत वशिष्ठ (Puneet Vashisht) ने 'दिल से दिल की बातें' पॉडकास्ट में शाहरुख खान के सिलसिले में बात की। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान को 'ग्रेट एक्टर' नहीं बल्कि एक ऊर्जावान और रचनात्मक एक्टर मानते हैं, जो जानते हैं कि दर्शकों का मनोरंजन कैसे करना है। पुनीत वशिष्ठ ने इस बारे में कहा, "शाहरुख खान एक एक्टर के तौर पर, मैं बतौर एक एक्टर की औलाद उन्हें काट सकता हूं। एंटरटेनिंग इंसान है। ये जो चरण देखा है उन्होंने, ये ऊर्जा, रचनात्मकता, सलाम है।" पुनीत ने आगे बताया कि जोश फिल्म में काफी कुछ कट किया गया। एक्टर ने कहा, "मैंने शाहरुख भाई को ट्रेन किया है डांस में। वो मेरी एनर्जी से वाकिफ हैं। जब मंसूर खान ऐसे शॉट लगाते थे, एसआरके अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते थे। एसआरके 10 फूट के जंप मारते थे, मैं ऑटोमैटिकली 14 फूट की जंप मारता हूं। तो मेरे ऊपर ध्यान जा रहा था, जिससे मुझे काट दिया गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने तापसी पन्नू के माता-पिता पर कसा तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार! बोलीं- साबित हो गया...

    Puneet Vashisht ने किया बड़ा खुलासा

    Puneet Vashisht ने किया बड़ा खुलासा

      पुनीत वशिष्ठ (Puneet Vashisht) ने शाहरुख खान के बारे में आगे कहा, "मैं उनकी जगह होता तो शायद मैं भी यही करता। पर मुझे नहीं लगता मैं वैसा हूं। तब तो एकदम से निकाल रहे थे, बीच में जो भी आए हलाल करो। 'जोश' में मैंने बहुत कुछ पाया है। आज भी लोग प्यार करते हैं।" पुनीत वशिष्ठ ने आगे बताया कि इंडस्ट्री में मौजूद लोग उनकी एनर्जी और टैलेंट को पिक्चर में नहीं लाना चाहते थे, जिससे उन्हें ऐसा महसूस होने लगा मानो उन्हें किनारे कर दिया गया हो। पुनीत ने कहा कि कॉन्फिडेंस के बाद भी उन्हें अवसर नहीं मिले, जिससे वह डिप्रेशन में चले गए और उन्हें शराब की लत लग गई।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article