Yashoda Box Office Collection Day 1: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की नई फिल्म 'यशोदा' (Yashoda) आज 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 'यशोदा' में सामंथा रुथ प्रभु की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। अभी तक फिल्म के रिव्यू भी अच्छे आए हैं। सिनेमाघरों में सामंथा की फिल्म यशोदा देखकर लौट रहे लोग फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। हरी-हरीश के निर्देशन में बनी सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं कि सामंथा की फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।
पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी ‘यशोदा’
यशोदा फिल्म में सामंथा के अलावा उन्नी मुकुंदन, वरलक्ष्मी सरथकुमार और मुरली शर्मा जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो Ormax Media की एक रिपोर्ट के अनुसार यशोदा की पहले दिन की कमाई करीब 3.8 करोड़ तक रह सकती है। इसके साथ ही यह संभावनाएं जताई जा रही हैं कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और भी ज्यादा उछाल आ सकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन पॉजिटिव रहा है। वहीं माउथ टू माउथ पब्लिसिटी का फायदा ही सामंथा की इस फिल्म को मिल सकता है।
अमिताभ बच्चन बनाम सामंथा की लड़ाई
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई को भी आज 11 नवंबर 2022 को ही रिलीज किया गया है। जिसके साथ ही सामंथा और बिग बी के बीच बॉक्स ऑफिस की लड़ाई देखने को मिलने वाली है। हालांकि सामंथा को साउथ में यकीनन बढ़त मिलेगी लेकिन दोनों ही पैन इंडिया फिल्में हैं।
बता दें कि समांथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा एक सरोगेट मां की कहानी पर आधारित है, जो अस्पतालों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ती नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन हरि शंकर और हरीश नारायण ने किया है।
