Ajith Kumar Car Accident: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) फिल्मों के साथ-साथ रेसिंग के अपने जुनून के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) स्टार अजित कुमार अक्सर तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती है, जिसमें वो रेसिंग ट्रैक पर नजर आते हीं। इन सब के बीच एक बार फिर मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े एक हादसे के कारण चर्चा में हैं। यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग इवेंट के दौरान उनकी रेसिंग कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा काफी डराने वाला था, लेकिन राहत की बात यह है कि अजित कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्मी दुनिया में हलचल मच गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Toxic: आलोचनाओं के बीच यश ने किया फिल्म का बचाव, प्रमोशन के दौरान ही इवेंट में हुआ हादसा
हादसे का शिकार हुए अजित कुमार
एक्टर अजित कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। लेकिन इसकी वजह कोई फिल्म या एक्टर का कोई लुक नहीं है। बल्कि एक हादसा है। अजित कुमार यूरोप में हुए हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग इवेंट के दौरान हुए हादसे के बाद बाल-बाल बच गए। हालिया रेस के दौरान उनकी कार कथित तौर पर बेकाबू होकर दूसरी कार से टकरा गई। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित कुमार सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। ये घटना कथित तौर पर तब हुई, जब अजित कुमार एंड्योरेंस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे थे। इनमें एशियन ले मैंस सीरीज और मिशेलिन ले मैंस कप जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस के दौरान तेज रफ्तार में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वो दूसरी कार से जा टकराई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:दिग्गज एक्ट्रेस Sowcar Janaki ने दुनिया को कहा अलविदा, Junior NTR ने दी श्रद्धांजलि
पहले भी हो चुका है हादसा
एक्टर अजित कुमार पहले भी कई बार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी एक्टर का रेसिंग को लेकर जूनन कम नहीं हुआ है। अजित कुमार से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
