वेब सीरीज

Aashram के बाद विलेन के रोल में फंसे Bobby Deol, बोले- 'अब इस इमेज से बाहर निकलना चाहता हूं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 23, 2026, 02:12 PM IST

Bobby Deol on Career: बॉबी देओल ने अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर खुलकर बात की है। एक्टर ने माना कि उन्हें लगातार नेगेटिव रोल मिल रहे हैं और अब वह इस इमेज से निकलना चाहते हैं।

Image

बॉबी देओल ने किया ये खुलासा (Image Source: Aashram Series)

Bobby Deol on Career: बॉलीवुड फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपनी दूसरी पारी में जिस तरह से जबरदस्त वापसी की है, उसने हर किसी का ध्यान खींचा है। कभी रोमांटिक हीरो के तौर पर लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉबी ने अब नेगेटिव किरदारों में भी अपनी अलग पहचान बना ली है। खासकर ‘आश्रम’ (Aashram) और ‘एनिमल’ (Animal) में उनके किरदारों को खूब पसंद किया गया। लेकिन अब एक्टर ने माना है कि लगातार विलेन के रोल मिलने की वजह से वो एक तरह की इमेज में फंसते जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं बॉबी देओल ने और क्या खुलासा किया है।

बॉबी देओल ने कही ये बात

एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह बॉबी देओल का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। Jagran Film Festival में बॉबी देओल ने कहा कि उन्हें लगातार विलेन के किरदार मिल रहे हैं, लेकिन वह अब इस छवि से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई एक्टर किसी खास तरह के किरदार में हिट हो जाता है, तो उसे उसी तरह के किरदार मिलते रहते हैं। इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है।' हालांकि, उन्होंने बताया कि वो अब अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टर ने पीटीआई से कहा, 'मैं इससे बाहर निकलने की बहुत कोशिश करता हूं। मैंने अभी ‘बंदर’ नाम की फिल्म की है, जो काफी अलग थी। यहां तक कि विलेन के किरदारों में भी अलग-अलग तरह के विलेन होते हैं, जिनके कई रंग होते हैं। इसलिए मुझे उन्हें निभाना पसंद है। मैं कुछ ऐसी वेब सीरीज भी करने वाला हूं, जो अलग होंगी।'

इस सीरीज में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम की चौथे पार्ट में नजर आने वाले हैं। सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसकी अभी हाल ही में तस्वीरें सामने आई थी। इस सीरीज में बॉबी देओल बाबा निराला का रोल निभा रहे हैं। बॉबी देओल के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article