बॉलीवुड

Sidharth Malhotra ने शादी पर लगवायी Kiara Advani के नाम की मेहंदी, फैंस ने दिया 'दूल्हा No.1' का टैग

Sidharth written Kiara name on Hand: बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के खास मौके पर अपने हाथ पर कियारा आडवाणी का नाम लिखा। जब वो दिल्ली पहुंचे तो मीडिया ने उनके हाथ की तस्वीरें लीं, जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ। लोग सिद्धार्थ के हाथ पर कियारा के नाम की मेहंदी देख उन्हें दूल्हा नं 1 बता रहे हैं।

Image

Sidharth Malhotra ने शादी पर लगवायी Kiara Advani के नाम की मेहंदी, फैंस ने दिया 'दूल्हा No.1' का टैग

Sidharth written Kiara name on Hand: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ देर पहले ही अपनी नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी को लेकर दिल्ली पहुंचे, जहां दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसलमेर से दिल्ली पहुंचे, जहां इन दोनों के मीडिया ने एयरपोर्ट पर ही घेर लिया। दोनों मीडिया के सामने लाल रंग के कपड़े पहने नजर आए, जिनमें ये काफी प्यारे लग रहे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं और लाल रंग के कपड़ों में इनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही थी। जब सिद्धार्थ और कियारा मीडिया को पोज दे रहे थे, तब लोगों ने कुछ ऐसा नोटिस किया कि हर कोई शेरशाह एक्टर की तारीफ कर रहा है।

सिद्धार्थ ने मेहंदी से लिखवाया कियारा का नाम

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी से बहुत प्यार करते हैं। इस बात की गवाही इनकी तस्वीरें देती हैं। फिल्म शेरशाह से इन दोनों का रिश्ता शुरू हुआ जो जल्द ही शादी के मंडप तक पहुंच गया। जब सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया को पोज दे रहे थे तब कैमरे में उनका हाथ भी कैद हो गया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने हाथ पर कियारा का नाम लिखवाया था, जिसे देख फैंस का दिल खुश हो गया। हर कोई सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ कर रहा है और बोल रहा है कि वो असली प्रेमी हैं। लोगों ने सिद्धार्थ को दूल्हा नं 1 का खिताब तक दे डाला है।

ससुराल पहुंचकर गृह प्रवेश करेंगी कियारा

अदाकारा कियारा आडवाणी कुछ देर पहले ही दिल्ली पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि मल्होत्रा खानदान ने कियारा आडवाणी के स्वागत की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर में अपना पहला कदम रखेंगी। मल्होत्रा परिवार कियारा का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित है। सिद्धार्थ की मां ने जैसलमेर एयरपोर्ट पर कियारा को घर की लक्ष्मी बताया था। सिड की मां के चेहरे की खुशी बता रही थी कि वो कियारा का घर पर स्वागत करने के लिए कितनी उत्साहित हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article