बॉलीवुड

Jawan: Don 3 में रणवीर सिंह को टक्कर देंगे Shah Rukh Khan! नया लुक देख फैंस ने दौड़ाया दिमाग

Shah Rukh Khan Don Look Makes Fans Amazed: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने आज फैंस और स्टार कास्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखवाया, जिसमें उन्होंने 'डॉन' के लुक में एंट्री मारी। उनके लुक को देखकर अब लोग अटकलें लगा रहे हैं कि वह 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को टक्कर देते दिखेंगे।

Image

शाहरुख खान 'डॉन 3' में मारेंगे एंट्री?

नShah Rukh Khan Don Look Makes Fans Amazed: शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'जवान' की अपार सफलता की खुशी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पोस्ट रिलीज इवेंट का आयोजन किया, जिसमें उनके साथ-साथ दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, एटली और बाकी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस इवेंट में शाहरुख खान ने 'डॉन' के लुक में एंट्री मारी, जिसे देखकर फैंस ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) पोस्ट रिलीज इवेंट से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में वह ब्लैक और व्हाइट सूट में नजर आए। उनका हेयरस्टाइल बिल्कुल वैसा ही था, जैसे उन्होंने 'डॉन 2' में अपनाया हुआ था। शाहरुख खान का यह लुक देखकर फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि वह 'डॉन 3' में कदम रखेंगे और रणवीर सिंह को भी कड़ी टक्कर देंगे। एक यूजरन ने शाहरुख खान की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "द डॉन।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आप हमेशा ही मुझे डॉन की याद दिलाते हो सर।" एक यूजर ने शाहरुख खान से सवाल करते हुए लिखा, "सर 'डॉन 3' की तैयारी कर रहे हो गया।" वहीं दूसरे यूजर ने उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, "देखो डॉन आ गया।"

'डॉन 3' में नजर आएंगे शाहरुख खान?

बता दें कि फैंस को यही लग रहा था कि 'डॉन 3' (Don 3) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ही एंट्री होने वाली है। लेकिन फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) उन्हें रिप्लेस कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने खुद ही 'डॉन 3' का हिस्सा बनने से मना किया था। उनका कहना है कि वह ऐसी कमर्शियल फिल्में करना चाहते हैं जो हर तरह के दर्शकों को इंप्रेस करो।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article