बॉलीवुड

Arjun Kapoor के घर में पसरा मातम, इस करीबी के निधन से शोक में डूबे एक्टर

Arjun Kapoor Pens Emotional Note After Pet Dog Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट चुका है। दरअसल, अर्जुन कपूर के घर में एक बार फिर से मौत ने दस्तक दी है। एक्टर के पेट डॉग मैक्सिमस का निधन हो गया है, जिससे वह शोक में हैं।

Image

अर्जुन कपूर के घर फिर पसरा मातम

Arjun Kapoor Pens Emotional Note After Pet Dog Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, अर्जुन कपूर के घर में फिर से मौत ने दस्तक दी है। एक्टर के पेट डॉग मैक्सिम का निधन हो गया है, जिससे वह शोक में हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने पेट डॉग को याद करते हुए इंस्टाग्राम एकाउंट पर इमोशनल नोट शेयर किया। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने अपने डॉगी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी साझा कीं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मैक्सिमस को लेकर साझा की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। अर्जुन कपूर ने डॉगी मैक्सिमस को याद करते हुए पोस्ट में लिखा, "सबसे प्यारा, मैक्सिमस। प्यारा, दयालू, बहादुर और सबसे बेस्ट, मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं मेरा बच्चा। हमारा घर अब कभी भी पहले की तरह नहीं होने वाला। मुझे इस बात से नफरत हो रही है कि तुम्हें मुझसे और अंशुला से इतनी जल्दी अचानक छीन लिया गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं तुम्हारे बगैर घर पर अकेले कैसे बैठूं। मौत हम सभी के लिए निर्दयी रही है और इस बार भी इसने झकझोर दिया है। अच्छे और बुरे दिनों में मुझे और अंशुला को खुशी देने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया।"

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) यहीं नहीं रुके। उन्होंने मैक्सिमस के साथ-साथ अपनी मां मोना शौरी को भी याद किया। अर्जुन कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं उम्मीद करता हूं कि तुम, फुबु, चॉकलेट और मॉम हमें ऊपर से देख रहे होंगे। ध्यान रखना अपना, तुम अब अपनी सारी ट्रीट का आनंद उठा सकते हो। एक दिन हमारी फिर से मुलाकात होगी।"

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की इस पोस्ट पर तारा सुतारिया, टाइगर श्रॉफ, कृति खरबंदा, सिद्धांत कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारों ने भी कमेंट कर दुख जाहिर किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article