Ranveer Singh Was Not First Choice for Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने बीते साल अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) की बड़ी घोषणा की थी। फरहान अख्तर ने यह भी बताया था कि 'डॉन 3' में शाहरुख खान बल्कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नए डॉन की भूमिका में दिखाई देंगे। रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को 'डॉन 3' में रिप्लेस किया। दूसरी ओर अब जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार फरहान अख्तर की 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह पहली पसंद नहीं थे। आइए जानें किस एक्टर को यह फिल्म ऑफर हुई थी।
रणवीर सिंह डॉन की किंगडम को संभालने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के फिल्म 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने यह फिल्म रणबीर कपूर को ऑफर की थी। हालाँकि रणबीर कपूर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। रणबीर कपूर के मना करने के बाद यह फिल्म रणवीर सिंह के हिस्से आई। बता दें रणवीर सिंह को 'डॉन' की भूमिका में देखने के लिए उनके फैन्स बेताब हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में आखिरी बार देखा गया था। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी सहित कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आए थे। दूसरी ओर रणवीर सिंह को आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।
