बॉलीवुड

81 साल बूढ़े डायरेक्टर ने लगाया कॉल... एक पांव पर दौड़े-दौड़े पहुंचे सलमान खान

Salman celebrates Jackie B'day: फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने घर पर जैकी श्रॉफ के बर्थडे की पार्टी अरेंज की थी, जिसके लिए उन्होंने सलमान खान को भी एक मैसेज किया था। डायरेक्टर ने बताया है कि दरियादिल सलमान खान उनके सिर्फ एक मैसेज पर आधी रात पार्टी अटेंड करने के लिए पहुंचे। सुभाष ने एक तस्वीर के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है।

Salman Khan

Image Source: Social Media

KEY HIGHLIGHTS
  • सुभाष घई ने रखी थी जैकी श्रॉफ की बर्थडे पार्टी
  • सलमान खान को भी भेजा था न्योता
  • आधी रात जैकी का बर्थडे मनाने पहुंचे सलमान

Salman celebrates Jackie B'day: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने बीते दिन अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया, जिस मौके पर उन्हें देश-दुनिया से कई बधाई भरे मैसेज मिले। जैकी श्रॉफ इंडस्ट्री के सबसे दरियादिल इंसान हैं, जिस कारण बॉलीवुडवालों ने भी इस दिन को खास अंदाज में सेलीब्रेट किया। मिली जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने घर पर जैकी श्रॉफ का बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए एक खास पार्टी रखी थी, जिसके लिए क्लोज फ्रेंड्स को न्योता भेजा था। सुभाष घई ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को भी बर्थडे पार्टी का न्योता भेजा था, जिसमें वो शामिल हुए। सुभाष घई ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि सलमान खान उनके एक मैसेज पर आधी रात पार्टी अटेंड करने के लिए पहुंचे। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' बनेगा ये सुपरस्टार, रणवीर सिंह को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, पिक्स हुईं लीक)

Salman Jackie Subhash

Salman Jackie Subhash

सलमान खान ने मनाया जैकी दादा का बर्थडे

डायरेक्टर सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ का बर्थडे करीबी दोस्तों के साथ सेलीब्रेट करने का फैसला लिया, जिसके लिए उन्होंने एक पार्टी का इंतजाम किया। सुभाष घई ने इस पार्टी के लिए कई लोगों को न्योता भेजा, जिसमें सलमान खान भी शामिल थे। सलमान खान अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं, जिस कारण सुभाष घई ने उन्हें कॉल करके फोर्स नहीं किया वो पार्टी का हिस्सा बनें लेकिन सलमान जानते हैं कि दोस्ती कैसे निभाई जाती है। सुभाष घई के केवल एक मैसेज पर ही एक्टर सलमान खान जैकी श्रॉफ की बर्थडे पार्टी अटेंड करने के लिए पहुंच गए। सुभाष घई ने इस कारण सलमान की जमकर तारीफ की है। (इसे भी पढ़ें: Rohit Shetty Firing Case: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुणे से गिरफ्तार हुए 4 लोग)

सुभाष घई ने सलमान-जैकी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "इस बात में कोई शक नहीं है कि सलमान खान बहुत ही अच्छे इंसान हैं, जो सबकी इज्जत करते हैं। वो सीनियर्स का हमेशा सम्मान करते हैं और उन्हें पता है कि अपने बड़ों को स्पेशल कैसे फील कराना है। सलमान मेरे बस एक मैसेज पर जैकी श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए, जिसमें केवल क्लोज फेंड्स थे। उनका ये सरप्राइज हमेशा खास रहेगा क्योंकि उनके आने से महफिल में रौनक आ गई। सलमान थैंक यू और भगवान हमेशा तुम्हारी रक्षा करें।"

बताते चलें कि सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म द बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना भी दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
Rahul Sharma author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article