Rohit Shetty Firing Case Update: बॉलीवुड की फिल्मों के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में रोहित शेट्टी से जुड़ी एक खबर सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था। रोहित शेट्टी के घर पर कुछ लोगों ने रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर आधी रात को फायरिंग की थी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। 1 फरवरी को हुई फायरिंग की इस घटना की जांच पुलिस लगातार कर रही है। इन सब के बीच पुलिस के हाथ इस फायरिंग केस में बड़ी सफलता लगी है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Image Source: IMDb
चार लोग हुए गिरफ्तार
रोहित शेट्टी एक बार फिर से अपने घर पर हुई फायरिंग के मामले में चर्चा में आ गए हैं। इस फायरिंग केस से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में इस घटना से जुड़ा CCTV वीडियो सामने आया था, जिसके बाद माना जा रहा है था अब आरोपियों की गिरफ्तारी होने वाली है। इन सब के बीच पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया स्वप्निल बंडू साकत, सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, समर्थ शिवशरण पोमाजी और आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी। ये सब पुणे से हैं और 2 फरवरी को एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किए गए, जहां उन्हें 5 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। एक आरोपी पर फिजिकल असॉल्ट का भी केस दर्ज है। जांच में पता चला कि ये प्लान कम से कम चार महीने से चल रहा था। शुभम लोंकर ने स्कूटर खरीदने के लिए पैसे भेजे थे और शूटर को इंस्ट्रक्शन दिए थे। लोंकर पहले से ही बाबा सिद्दीकी मर्डर केस (Baba Siddique murder case) में वांटेड है और बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ माना जाता है।

Image Source: IMDb
बढ़ाई गई सिक्योरिटी
इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि ये कत्ल की साजिश थी और मुख्य शूटर अभी फरार है। कई टीमें लगी हुई हैं उसे पकड़ने के लिए। रोहित शेट्टी ने FIR दर्ज कराई है और जांच जारी है। बॉलीवुड में पहले भी ऐसे इंसिडेंट्स हुए हैं लेकिन रोहित शेट्टी जैसे बड़े डायरेक्टर पर ये अटैक काफी चौंकाने वाला है।
