Salman Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) पर आज दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके करीबी दोस्त सुशाल कुमार (Sushil Kumar) ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर सभी लोग सलमान के दोस्त को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच सलमान खान का पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए सलमान ने अपने दोस्त को याद किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Salman Khan के साथ फिर से रोमांस करेंगी Kareena Kapoor Khan? इस मूवी में हुई एंट्री!!)

सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़ (pic credit-instagram)
सलमान खान ने अपने दोस्त को किया याद
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर दो भावुक पोस्ट शेयर किए। पहली पोस्ट में सलमान ने लिखा, यह शख्स 42 साल से मेरा भाई था। सबसे अच्छा, सबसे दयालु और हमेशा मदद करने वाला। चाहे हालात कितने भी बुरे हों, वह हमेशा मुस्कुराता, नाचता और कहता — फरक नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा।' सुशील कुमार उसका नाम था… कम से कम 5 मिनट पहले तक। अलविदा भाई। तुमने मर्द की तरह जिया और मौत से भारी वजन वाले चैंपियन की तरह लड़ाई लड़ी। तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं भाई, सिर्फ यादें और हंसी। मेरे प्रा मुस्कुराते हुए गए। वेल डन ब्रो।'
भावुक हुए सलमान खान
दूसरी पोस्ट में सलमान ने लिखा, 'जिसे जाना है, उसे कभी मत रोको। जो जाना है वो जाएगा ही। चार कारण हैं सबको जाना है, अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है, मदर अर्थ का रेंट-EMI-GST बाकी हो तो चांस मिले, और आखिर में गंदे, भ्रष्ट और बेईमान लोग जाते हैं। एंजॉय करो ब्रो। तुम इस धरती से चले गए। तुम्हारी पत्नी से बात की, उन्होंने कहा तुम उन्हें वहां किसी और के लिए छोड़कर गए हो (हाहा)। मैं गाली देना, गुस्सा करना या रोना चाहता था, लेकिन तुम्हारे लिए एक आंसू भी नहीं आया।' सलमान ने आगे लिखा, 'RIP मत बोलो। जागो भाई! एंजॉय करो। चीयर्स ब्रो।'
