Shah Rukh Khan Video: भगवान गणेश की भक्ति में बॉलीवुड के किंग खान भी रंगे नजर आए हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दरबार पहुंचे और बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शाहरुख ने भगवान गणेश के सामने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद में नया मोड़, Pranit More की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब)
लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। किंग खान के साथ गौरी खान और सुहाना खान भी नजर आईं। सभी ने बप्पा के सामने हाथ जोड़कर पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। जानकारी के लिए बता दें कि गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गणपति की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं और लोग पूरे उत्साह के साथ पूजा करते हैं। लालबागचा राजा मुंबई के सबसे मशहूर गणपति पंडालों में से एक है। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग बप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं।
बताते चलें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 में शाहरुख खान की 3 फिल्में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल थे। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। अब सभी की नजरें फिल्म किंग पर टिकी हुई है। शाहरुख खान की किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ कई एक्टर्स आएंगे नजर आएंगे जिसमें दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन अहम किरदारों में होंगे। वहीं, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म का हिस्सा होंगे। इसके अलावा फिल्म में सुहाना खान, सौरभ शुक्ला, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, अर्जुन दास, एस.जे. सूर्य और जीशु सेनगुप्ता भी दिखाई देंगे।
