बॉलीवुड

Daayra की बढ़ती कमाई के बीच लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे Prithviraj Sukumaran, देखें वीडियो

Prithviraj Sukumaran Video: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच एक्टर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं।

Image

लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे पृथ्वीराज सुकुमारन (Pic credit-zoom)

Prithviraj Sukumaran Video: साउथ के स्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा (Daayra) रिलीज हुई है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ करीना कपूर खान नजर आ रही है। फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है यही वजह है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच पृथ्वीराज सुकुमारन मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद ‘Toxic’ कब आएगी OTT पर? फैंस को मिला बड़ा हिंट)

लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे पृथ्वीराज सुकुमारन

एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन मुंबई में चल रहे गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे। उन्होंने बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ न्याय और कानून के बीच की लड़ाई को दिखाती है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो अलग सोच रखने वाले पुलिस अधिकारियों का किरदार निभा रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: आसिफ खान और लव गिल के वायरल मुमेंट्स पर आया पत्नी का रिएक्शन, बोली- बस बहुत हुआ...)

बताते चलें कि बॉक्स ऑफिस भी ‘दायरा’ की कमाई में बढ़त देखने को मिली है। फिल्म ने पहले रविवार यानी तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये ग्रॉस का कलेक्शन किया। ओपनिंग डे के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। वीकेंड के साथ फिल्म के कलेक्शन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। आपने ये फिल्म अभी तक देखी या नहीं हमें कमेंट बॉक्स में जरूर से जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article