Ajay Devgn's
पिंकविला से बात करते हुए 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से निर्माता समीर नायर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के दूसरे सीजन के साथ वो जल्द ही वापसी करेंगे। इस सीरीज के आईडिया पर काम जारी है। समीर नायर 'अप्लॉज एंटरटेनमेंट' के सीईओ भी हैं। अजय देवगन की 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' के अलावा उनके बैनर तले 'स्कैम 1992', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'भौकाल' और अब तनाव जैसी कई सीरीज का निर्माण किया जा चुका है।
अजय देवगन की 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' ब्रिटिश सीरीज 'लूथर' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। अजय देवगन ने फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। अभिनेता अलावा इस सीरीज में राशि खन्ना, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, मिलिंद गुणाजी और आशीष विद्यार्थी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
