टीवी मसाला

Anupamaa: विवादों के बीच रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी को दिये ज्ञान के मोती! बोलीं- तुम्हारे शब्द और हरकत...

Rupali Ganguly Shares Cryptic Post Amid Fued With Step Daughter Esha Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कुछ दिनों पहले सौतेली बेटी ईशा वर्मा के कारण विवादों में आ गई थीं। वहीं अब रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी संग विवादों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

Image

रुपाली गांगुली ने बेटी पर कसा तंज

Rupali Ganguly Shares Cryptic Post Amid Fued With Step Daughter Esha Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से समा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' के जरिए सबके दिलों-दिमाग में छाने वाली रुपाली गांगुली टीआरपी क्वीन बन चुकी हैं। लेकिन करियर से इतर रुपाली गांगुली बीते कुछ दिनों से अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। रुपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने घर तोड़ने और अश्विन के वर्मा की पहली पत्नी पर मार-पीट करने का आरोप लगाया था। हालांकि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी मानहानि केस कर सौतेली बेटी को करारा जवाब दिया। इन सभी विवादों के बीच अब रुपाली गांगुली की क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया, जिसे लेकर अनुमान लग रहा है कि ये 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने अपनी सौतेली बेटी को ज्ञान के मोती देने की कोशिश की है। रुपाली गांगुली की पोस्ट में लिखा नजर आया, "दयालू बनो। किसी के खाना छोड़ने, अकेला पड़ने और जागने से नफरत करने का कारण मत बनो। तुम्हारे शब्द और हरकतें हमेशा लोगों के साथ रहती हैं।" रुपाली गांगुली ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका इशारा सौतेली बेटी ईशा वर्मा की ओर है।

रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी को दिये ज्ञान के मोती

रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी को दिये ज्ञान के मोती

रुपाली गांगुली ने विवादों पर दिया था ये रिएक्शन

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत के दौरान इन विवादों पर रिएक्शन दिया था। रुपाली गांगुली का कहना था, "अगर मैं कहूं कि नहीं प्रभावित होती तो मैं झूठ कहूंगी, क्योंकि जाहिर है कि असर तो होता है। हम इंसान हैं, अगर हमारे बारे में कोई पीठ पीछे थोड़ी सी बुराई भी कर देतो बुरा लगता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article