टीवी मसाला

Bigg Boss 18: ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा के बर्थडे पर लुटाया प्यार, गिफ्ट में दी अपनी ये कीमती चीज

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Avinash Mishra: कल बीते दिन बिग बॉस 18 के घर में सभी घरवालों ने मिलकर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अविनाश की क्लोज फ्रेंड ईशा सिंह (Eisha Singh) ने एक्टर पर प्यार लुटाते हुए उसे अपनी कीमती चीज गिफ्ट में दी। आइए रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Avinash Mishra

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Avinash Mishra: सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 18' को कलर्स टीवी पर लाइव हुए 2 महीने से अधिक बीत चुके हैं। इन दो महीनों में जहां कुछ घरवालों के खोखले रिश्तों का सच सामने आया है। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच की गहरी दोस्ती ने काफी लाइम्लाइट बटोरी है। इसमें ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती ने अलग मिसाल कायम की है। बिग बॉस 18 के पहले दिन से अब तक 'ईशा सिंह' (Eisha Singh) और 'अविनाश मिश्रा' (Avinash Mishra) के रिश्ते में कड़वाहट नहीं आई है। अब बीते दिन बिग बॉस के घर में सभी ने मिलकर अविनाश मिश्रा का जन्मदिन मनाया। इस खुशी के मौके पर ईशा सिंह ने अपने दोस्त पर प्यार लुटाते हुए उसे अपनी एक कीमती चीज गिफ्ट में दी। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) स्टार 'अविनाश मिश्रा' (Avinash Mishra) ने हाल ही में 9 दिसंबर को शो में अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सभी घरवालों ने एक्टर को रात के 12 बजे जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी। 'ईशा सिंह' (Eisha Singh) ने भी अपने सबसे अच्छे दोस्त को गले लगाकर उन्हें बर्थ्डै विश किया। यही नहीं ईशा ने अविनाश मिश्रा को अपनी फेवरट जैकिट गिफ्ट करते हुआ कहा "मैंने तुझसे इमोशनली कनेकटिड हूं लेकिन इसके अलावा घर में एक तु ही है जो मुझे 'होम्ली' वाइब देता है। मैं बहुत खुश हूं और 'बिग बॉस' को थैंक यू भी बोलूँगी क्योंकि उन्हीं की वजह से तु मुझे मिला।"

बताते चलें की बिग बॉस 18 के घर में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक काफी अच्छे दोस्त बने थे। हालांकि एलिस कौशिक नॉमिनेशन के जाल में फंसने के बाद घर बेघर हो चुकी हैं। अब ईशा और अविनाश की दोस्ती को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article