बॉलीवुड

सूर्यवंशी के बाद फिर अक्षय और रोहित ने इस बड़े प्रोजेक्ट के मिलाया हाथ, अगले साल से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 16, 2023, 01:19 PM IST

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सूर्यवंशी के बाद एके बार फिर साथ में काम करेंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। फिल्म में एक्टर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। रोहित इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है।

Image

Rohit Shetty and Akshay Kumar (credit Pic: Instagram)

साल 2021 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर ने दमदार एक्शन किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। रोहित की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन अगले साल रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजय और अक्षय साथ में एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे।

सोर्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। रोहित, अक्षय और मोहित तीनों इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर जोर-शोर से काम चल रहा है। अक्षय इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अनोखे अंदाज में नजर आएंगे।

रोहित और अक्षय फिर आएंगे साथ

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी आने वालों दिनों में कई फिल्में प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का पेपर वर्क कंप्लीट हो गया है। मेकर्स जल्द फिल्म की शूटिंग डेट्स पर बात करेंगे। ये फिल्म अगेल साल तक फ्लोर पर रिलीज होगी। सूर्यवंशी के बाद अक्षय और रोहित साथ में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन अगले साल रिलीज होगी।

फिल्म में अजय, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर जैकी श्रॉफ के साथ विलेन का रोल प्ले करेंगे। वहीं, अक्षय की वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article