Jawan Success Meet: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का सक्सेस मीट मुंबई में रखा गया। इस इवेंट में नयनतारा के अलावा पूरी टीम नजर आई। इवेंट में शाहरुख और दीपिका पादुकोण लाइमलाइट में रहें। किंग खान ने फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए है। दोनों ने साथ में चलेया गाने पर जमकर डांस किया था। शाहरुख और दीपिका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। इवेंट में एक्ट्रेस नयनतारा की गैर मौजदूगी से उनके फैंस काफी निराश नजर आए।
नयनतारा ने बताया कि आखिर क्यों वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाई। एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए वीडियो कॉल ज्वाइंन कर इवेंट नहीं अटेंड करने का कारण बताया है।
नयनतारा ने इवेंट में शामिल नहीं होने पर दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस ने बताया कि वो चेन्नई में अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं जिसकी वजह से शामिल नहीं हो पाई। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही मैं वहां मौजूद नहीं हूं लेकिन मेरे सभी फैंस, को-स्टार्स और मीडिया के लोगों को ढेर सारा प्यार। उन्होंने कहा कि काश में वहां होती जिन लोगों ने मेरी जर्नी में मुझे बहुत सपोर्ट किया। लेकिन आज मेरे घर में बहुत ही स्पेशल फंक्शन है। मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती थी। मैंने आप सभी के प्यार भरे मैसेज पढ़ें। आप सभी का शुक्रिया। मैं आप सभी से वादा करती हूं कि हम जल्द मिलेंगे।
