बॉलीवुड

Exclusive: 'नागिन' से 'जुनून' बनी मौनी रॉय को ब्रह्मास्त्र से मिली अलग पहचान, टीवी से बॉलीवुड के सफर पर की एक्ट्रेस ने बात

Exclusive Mouni Roy: अभिनेत्री मौनी रॉय ने टीवी से निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय का किरदार 'जुनून' खूब पॉपुलर हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने इस रोल पर खुलकर बात की साथ ही बताया कि इस फिल्म के बाद उनकी लाइफ कैसे बदली।

Image

Image Source: Instagram

Exclusive Mouni Roy: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ( Mouni Roy) को 'नागिन' से खास पहचान मिली थी। एक्ट्रेस को टीवी की नागिन कहा जाता था। टीवी छोड़कर मौनी रॉय ने बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म ब्रह्मास्त्र( Brahmastra) में अपने नेगेटिव रोल से मौनी रॉय ने खूब लाइमलाइट लूटी। मौनी रॉय को इस फिल्म के लिए काफी सरहाना मिली थी। एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस फिल्म ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। इस फिल्म में जो किरदार था उसे जनता ने जमकर प्यार दिया। आइए बताते हैं अपना इंटरव्यू में मौनी रॉय ने क्या कहा और अपकमिंग प्रोजेक्ट पर उनका क्या कहना है।

ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू में , मौनी( Mouni Roy) ने बताया, "ब्रह्मास्त्र ने मुझे वो सम्मान दिलाया जिसकी मुझे बहुत लंबे समय से चाहत थी।" उन्होंने आगे बताया, "इसने मुझे अपना एक हिस्सा, एक क्रिएटिव हिस्सा दिखाया जिसके बारे में मुझे पता ही नहीं था, क्योंकि उस किरदार में सब कुछ बहुत गहराई से समाया हुआ था। जुनून में कोई ज़ोरदार या भावपूर्ण बात नहीं थी। इसलिए मुझे उससे बहुत कुछ भूलना पड़ा, लेकिन साथ ही, लगभग हर फिल्म या शो में यही मेरी प्रक्रिया होती है।" ब्रह्मास्त्र( Brahmastra) के बाद मौनी रॉय 'भूतनी' फिल्म में नजर आई थी। हालांकि यह मूवी बॉक्सऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही 'महायोद्धा राम' में सीता माता का किरदार करती नजर आएगी। यह एक एनिमेटिड मूवी है जिसमें, कुणाल कपूर राम बने हैं, जिम्मी शेरगिल लक्ष्मण और गुलशन ग्रोवर रावण बने हैं। यह फिल्म 17 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा फैंस को मौनी रॉय की ब्रह्मास्त्र 2 का भी इंतजार है। इस फिल्म के बारे में बात करें तो यह बिग बजट मूवी अगले साल दिसम्बर में रिलीज हो सकती है। इस मूवी में अयान मुखर्जी भारी इन्वेस्ट करने वाले हैं । फिल्म के लीड स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहे हैं। इसके बाद ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग शुरू हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article