Srinagar Central Jail Escape: श्रीनगर की सेंट्रल जेल से POCSO एक्ट के मामलों में बंद दो अंडरट्रायल कैदियों के कथित तौर पर फरार होने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, फरमान खान और मुख्तार अहमद गुज्जर जेल से निकल गए हैं।
फरमान खान राजस्थान का रहने वाला बताया गया है। उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के लार थाने में POCSO एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज है। वहीं, अनंतनाग निवासी मुख्तार अहमद गुज्जर के खिलाफ श्रीनगर के सौरा थाने में इसी तरह की धाराओं के तहत केस दर्ज है।
दोनों के फरार होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कश्मीर के सभी एग्जिट प्वाइंट्स पर लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही साथ इनाम की भी घोषणा की गई है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
