UPESSC TGT recruitment Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक (TGT) के 3539 पदों के सापेक्ष संशोधित चयन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के आधार पर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की निर्धारित और रिवाइज्ड तिथियों पर अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों का सिलेक्शन निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद, नियम-12 की व्यवस्था के आधार पर नए सिरे से रिजल्ट को तैयार किया गया है और अब जारी किए गए हैं।
रिवाइज्ड रिजल्ट से जुड़ी जरूरी बातें
इन विषयों को छोड़कर जारी हुआ परिणाम - माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वाद के आलोक में हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों का संशोधित चयन परिणाम जारी किया गया है।
नियमों का पालन - यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली 1998 के नियम 12(8) में दिए गए प्रावधानों के तहत की गई है।
वेबसाइट पर प्राप्त अंक देखने की सुविधा - अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने मार्क्स का विवरण देख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - KVS और NVS टियर-II भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, जानिए कैसे चेक करें अपना स्कोर और स्टेटस
कैसे चेक करें UPESSC TGT recruitment Result रिजल्ट?
स्टेप 1 - नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होम पेज पर दिए गए UPESSC TGT recruitment Result के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब उम्मीदवार नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 - लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपके नतीजे आ जाएंगे।
स्टेप 6 - उम्मीदवार अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
RTI और समय सीमा का नियम
एक सप्ताह की समय सीमा: उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों का लिंक आयोग की वेबसाइट पर परिणाम जारी होने की तिथि से केवल एक सप्ताह तक ही सक्रिय रहेगा। इस अवधि के दौरान उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करना होगा।
RTI के तहत सूचना नहीं: आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस चयन परिणाम और मार्कस के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम यानी RTI Act 2005 के अंतर्गत कोई भी अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी।
