बॉलीवुड

Drishyam 2 के मेकर्स का हुआ पर्दाफाश, KRK ने लगाया फेक कलेक्शन देने का आरोप

KRK made shocking claims about Drishyam 2 collections: कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट के जरिए दावा किया है कि दृश्यम 2 के मेकर्स लोगों को फेक कलेक्शन दे रहे हैं। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट्स में सबूत भी दिया है कि दृश्यम 2 के मेकर्स कैसे फिल्म की कुल कमाई में घोटाला कर रहे हैं।

Image

Drishyam 2 के मेकर्स का हुआ पर्दाफाश, KRK ने लगाया फेक कलेक्शन देने का आरोप

KRK made shocking claims about Drishyam 2 collections: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता कमाल आर खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दृश्यम 2 (Drishyam 2) के मेकर्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि दृश्यम 2 के मेकर्स लोगों को फेक कलेक्शन दे रहे हैं। दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन इतना अच्छा प्रदर्शन भी नहीं कर रही है, जितना मेकर्स बता रहे हैं। कमाल आर खान ने मेकर्स द्वारा दिए जा रहे फेक कलेक्शन्स का सबूत भी दिया है और लोगों के सामने उनकी पोल खोलकर रख दी है।

कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मिस्टर तरण आदर्श हर दिन मल्टीप्लेक्स चेन्स के कलेक्शन दे रहे थे लेकिन उन्होंने आज वैसे कलेक्शन जारी नहीं किए हैं। इसका केवल एक ही कारण है कि उन्हें पता है मल्टीप्लेक्स चेन्स के कलेक्शन मेकर्स के कलेक्शन्स से मैच नहीं करेंगे।'

केआरके ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'दृश्यम 2 के मेकर्स फेक कलेक्शन दे रहे हैं, इसका एक प्रूफ यह भी है कि बॉक्स ऑफिस इंडिया और तरण आदर्श के कलेक्शन एकदम समान हैं। सब जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस इंडिया वही कलेक्शन जारी करती है, जो निर्माता उसे देते हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया को फिल्म निर्माता उनके कलेक्शन जारी करने के लिए पैसे देते हैं।'

कमाल आर खान और अजय देवगन (Ajay Devgn) की दुश्मनी काफी पुरानी है। जब शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल का क्लैश हुआ था तब अजय देवगन ने कमाल आर खान पर पैसे लेकर रिव्यू देने का आरोप लगाया था। अजय देवगन ग्रुप की ओर से दावा किया गया था कि केआरके ने करण जौहर से रुपये लेकर शिवाय को खराब रिव्यू दिया है। इसके बाद से ही दोनों की दुश्मनी लगातार जारी है। आपका इस पूरे मामले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article