Kiara Advani on Don 3: अभिनेत्री कियारा आडवाणी( Kiara Adavani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3( Don 3) को लेकर चर्चा में है। जब से मेकर्स ने इस बात का खुलासा किया है कि कियारा आडवाणी डॉन 3 में नजर आने वाली है। तभी से फैंस के बीच उत्साह नजर आ रहा है। फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) निर्देशित इस फिल्म में कियारा पहली बार रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के साथ दिखाई देगी। अब कियारा ने अपने इस किरदार के बारे में खुलकर बात की है और डॉन 3 का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। आइए आपको बताते हैं कियारा ने क्या कहा
कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म डॉन 3 में एक्शन करती नजर आएगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक एक्टर के तौर पर आप चाहते हैं कि फैंस आपके हर अवतार को देखें । उन्होंने कहा कि ये थोड़ा मुश्किल निर्णय था लेकिन मैं करना चाहती थी, मैं अपने लिए इसे करना चाहती थी और मैंने इसे करने का फैसला लिया। मैं अपने आप को साबित करना चाहती हूं कि मैं हर किरदार को कर सकती हूं। कियारा ने आगे कहा कि डॉन 3 में मेरे लिए काम करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन मैं बहुत उत्साहित भी थी, मैं पहली बार एक्शन फिल्म कर रही हूं ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
बताते चले कि फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म डॉन 3 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। डॉन फिल्म की तीसरी कड़ी में रणवीर सिंह अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में होगी। फैंस इस फिल्म के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
