बॉलीवुड

Gadadhari Bheem बनाएंगे Karan Johar, Abhishek Varman को दी जिम्मेदारी

करण जौहर ने अपने बैनर तले गदाधारी भीम नाम की फिल्म बनाने का फैसला किया है। करण जौहर ने फैसला लिया है कि उनके इस मेगा बजट प्रोजेक्ट को डायरेक्टर अभिषेक वर्मन बनाएंगे।

Image

Gadadhari Bheem बनाएंगे Karan Johar, Abhishek Varman को दी जिम्मेदारी

KEY HIGHLIGHTS
  • भीम की कहानी आएगी बड़ी पर्दे पर
  • करण जौहर करेंगे प्रोड्यूस
  • अभिषेक वर्मन को दी जिम्मेदारी

बॉलीवुड को 2 स्टेट्स और कलंक जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर अभिषेक वर्मन जल्द ही महाभारत की दुनिया में कदम रखेंगे और भीम के किरदार से प्रेरित होकर एक सुपरहीरो फिल्म बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट का नाम गदाधारी भीम होगा, जिसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा और इसे प्रोड्यूस करने का जिम्मा करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स ने उठाया है। अगर आप सोच रहे हैं कि फिल्म पूरी तरह से भीम की जिंदगी पर आधारित होगी तो आप पूरी तरह से गलत हैं क्योंकि अभिषेक वर्मन भीम के किरदार से प्रेरित एक कहानी गढ़ेंगे, जिसमें सुपरहीरो किरदार आज के वक्त की परेशानियों से लड़ता दिखाई देगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "ये यौन उत्पीड़न जैसा...", वायरल डीपफेक वीडियो पर भड़कीं Janhvi Kapoor

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है कि गदाधारी भीम की कहानी इन दिनों लिखी जा रही है और जल्द ही ये पूरी हो जाएगी। अभिषेक गदाधारी भीम की स्क्रिप्ट लॉक करने से पहले इस पर अच्छा-खासा वक्त देने के मूड में हैं ताकि शूटिंग के वक्त विजन क्लियर रहे। उनकी क्रिएटिव टीम इन दिनों स्क्रीनप्ले पर काम कर रही है और काफी एक्साइटेड है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'प्रेम' बनकर फिर पर्दे पर लौटेंगे Salman Khan? बातों-बातों में भाईजान ने दिया इशारा

Gadadhari Bheem का कास्टिंग प्रोसेस शुरू करेंगे Karan Johar

निर्माता करण जौहर और डायरेक्टर अभिषेक वर्मन जल्द ही गदाधारी भीम का कास्टिंग प्रोसेस शुरू करेंगे। मेकर्स ने फिल्म की कहानी को किसी खास अभिनेता को ध्यान में रखकर नहीं लिखा है ताकि उनके पास क्रिएटिव फ्रीडम रहे। अगर वो किसी खास अभिनेता को ध्यान में रखकर कहानी लिखते तो उनके सामने क्रिएटिव स्पेस कम हो जाता क्योंकि उन्हें उस एक्टर के मुताबिक सीन्स लिखने पड़ते। मेकर्स जल्द ही इस मेगा बजट प्रोजेट की स्टारकास्ट फाइनल करेंगे और उसका ऐलान करेंगे।

बताते चलें कि आमिर खान और एसएस राजामौली जैसे बड़े नाम भी महाभारत पर आधारित फिल्में बनाने की बात कह चुके हैं लेकिन अब तक इनमें से किसी ने पहला कदम नहीं उठाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि जब करण और अभिषेक की जोड़ी गदाधारी भीम को लेकर आएगी, जो दर्शकों से इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article