एजुकेशन

SBI PO इंटरव्यू राउंड के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, 1 दिसंबर से इंटरव्यू

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के अगले राउंड की तैयारी शुरू कर दी है। मेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SBI PO इंटरव्यू राउंड के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

SBI PO Interview 2026 Call Letter: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। बैंक ने भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण यानी ग्रुप एक्सरसाइज (GE) और पर्सनल इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मेन्स परीक्षा पास की है, वे अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर 20 नवंबर 2026 को जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए इसे डाउनलोड करने की सुविधा 7 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

तीसरे चरण की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को अपने कॉल लेटर में दी गई इंटरव्यू की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से देखना चाहिए।

SBI PO Interview 2026 Imp Dates

कार्यक्रमतारीख
प्रीलिम्स रिजल्ट28 अगस्त 2026
मेन्स परीक्षा12 सितंबर 2026
मेन्स रिजल्ट15 अक्टूबर 2026
इंटरव्यू कॉल लेटर जारी20 नवंबर 2026
फेज 3 की शुरुआत1 दिसंबर 2026
कॉल लेटर डाउनलोड की अंतिम तारीख7 दिसंबर 2026
कुल पद1,500

SBI PO Interview Call Letter Steps to Download

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers/Current-openings पर जाएं।

2. Advertisement No. CRPD/PO/2026-27/09 के तहत PO भर्ती सेक्शन खोलें।

3. Call Letter for Group Exercise and Personal Interview लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।

5. पासवर्ड या जन्मतिथि भरें।

6. कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।

7. कॉल लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

इंटरव्यू में कितने अंकों का होगा मूल्यांकन?

SBI PO चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं। ग्रुप एक्सरसाइज के लिए 20 अंक और इंटरव्यू के लिए 30 अंक निर्धारित हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स और तीसरे चरण में मिले अंकों के आधार पर तैयार होगी। मेन्स परीक्षा के 250 अंकों को अंतिम चयन के लिए 75 अंकों में बदला जाएगा। वहीं, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के कुल 50 अंकों को 25 अंकों में परिवर्तित किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article