बॉलीवुड

'प्रेम' बनकर फिर पर्दे पर लौटेंगे Salman Khan? बातों-बातों में भाईजान ने दिया इशारा

सलमान खान ने बिग बॉस 20 के मंच पर इशारा दिया है कि वो एक बार फिर से प्रेम बनने के लिए तैयार हैं। सलमान खान ने कहा है कि फ्यूचर में वो प्रेम के रूप में फिर दिखेंगे।

Image

प्रेम बनकर फिर पर्दे पर लौटेंगे Salman Khan? बातों-बातों में भाईजान ने दिया इशारा

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा
  • खुद को बताया ओरिजनल प्रेम
  • प्रेम बनकर जल्द पर्दे पर लौटेंगे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले एक्टर्स ने कभी-कभी ना करियर में ऐसे किरदार जरूर निभाए हैं, जो उनकी पहचान बन गए हैं। अब अपने भाईजान को ही ले लीजिए, जो पर्दे पर प्रेम बनकर ऐसे छाए कि घर-घर में वो प्रेम के नाम से ही फेमस हो गए। उनके बाद कई कलाकारों ने प्रेम नाम के किरदार पर्दे पर निभाए लेकिन जो लोकप्रियता सलमान खान ने इस नाम के साथ पायी, वो किसी भी कलाकार के हिस्से नहीं आई। काफी समय से भाईजान के फैंस उन्हें प्रेम के रूप में देखना चाहते हैं, जिसको लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। सलमान खान के इस खुलासे से उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इस हफ्ते इन 8 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टास्क में घरवालों ने दोस्तों पर किया वार

जल्द प्रेम बनेंगे Salman Khan

अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस 20 के मंच पर खुलासा किया है कि लोगों ने उन्हें प्रेम के रूप में काफी प्यार दिया है। बीते सालों में वो कई बार प्रेम बने हैं और आने वाले वक्त में भी उनकी कुछ फिल्में आएंगी, जिनमें वो प्रेम बनेंगे। सलमान खान के अनुसार, "मैं कई बार प्रेम बन चुका हूं। मैंने प्यार किया है के बाद कई बार मैंने ये किरदार निभाया है। ये नाम मेरे साथ कई साल रहा और आज भी है। आने वाले सालों में भी कई फिल्में आएंगी, जिनमें मैं प्रेम बनूंगा।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Salman Khan पर फूटा इमाम सिद्दीकी का गुस्सा, ओपन लेटर लिखकर भाईजान से मांगी सफाई

असल में वीर पहाड़िया अपनी फिल्म प्रेम कीटाणु को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 20 के मंच पर गए थे, जहां उन्होंने ये खुलासा किया। वीर पहाड़िया की नई फिल्म प्रेम कीटाणु बीते वीकेंड ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसको प्रमोट करने के लिए वो भाईजान के साथ दिखे थे।

बता दें सलमान खान के साथ प्रेम नाम मैंने प्यार किया के बाद ही जुड़ गया था। इसके बाद उन्होंने सूरज बड़जात्या के साथ जितनी भी फिल्में की, उन सभी में उन्होंने प्रेम का ही किरदार निभाया। दर्शकों को उनका ये किरदार पसंद भी खूब आता है। प्रेम के रूप में सलमान खान अपना सॉफ्ट वर्जन पर्दे पर लाते हैं, जो दर्शकों का दिल जीत लेता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article