बॉलीवुड

Anubhav Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का 95 वर्ष की उम्र में निधन

Anubhav Sinha Father Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का निधन हो गया है। 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Image

Anubhav Sinha के पिता का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anubhav Sinha Father Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। लेकिन हाल ही में फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का निधन हो गया है। अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा ने 95 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी खुद अनुभव सिन्हा ने पोस्ट साझा कर दी है। अनुभव सिन्हा ने पोस्ट में पिता प्रेम गोविंद सिन्हा से जुड़ी बातों को याद किया। वहीं नीना गुप्ता, भूमि पेडनेकर, टिस्का चोपड़ा और दीया मिर्जा सहित कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की Ramayana देखने के लिए बेताब हैं 'हनुमान अंश' डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, बजट पर दिया रिएक्शन

    अनुभव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पिता प्रेम गोविंद सिन्हा (Prem Govind Sinha) की तस्वीर साझा की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "अचानक यूं हुआ कि घर बड़ा लगने लगा और खाली। अचानक यूं हुआ कि अब उनके साथ कोई नई तस्वीर नहीं होगी। अचानक यूं हुआ कि अब उनके लिए नई-नई मिठाई ढूंढना बंद हो जाएगा। बाकी सब ऐसे ही रहेगा। उनसे प्यार, उनसे बातचीत। सब वैसा ही रहेगा। ना। सब तो नहीं। 95 साल कम नहीं होते मगर काफी भी नहीं होते हैं। मां बताती थी, जब पापा उन्हें देखने गए थे शादी के लिए तो इसरार हुआ था कि वो गाना सुनाएं। उन्होंने अपना पसंदीदा गाना सुनाया 'छोटी सी ये जिंदगानी रे...'। फिर हम भी उनसे अक्सर ये गाना सुनते थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan-Saif Ali Khan को धमकी से मचा हड़कंप, AICWA ने की CM फडणवीस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    अनुभव सिन्हा की पोस्ट पर तरण आदर्श ने कमेंट किया और लिखा, "ओम शांति।" भूमि पेडनेकर ने लिखा, "मेरी सांत्वना आपके साथ हैं सर।" वहीं दीया मिर्जा, सुशांत सिंह, शूजित सरकार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि अनुभव सिन्हा के पिता का निधन 19 नवंबर की रात 9 बजे हुआ था। वहीं उनका अंतिम संस्कार 20 नवंबर को वर्सोवा स्थित श्मशान गृह में हुआ।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article