बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर की एक फेक AI वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो देवरा पार्ट 1 के गाने चुट्टामल्ले पर बनाई गई है। कुछ लोगों ने चुट्टामल्ले गाने के साथ छेड़छाड़ करके एक फेक वीडियो बनाया है, जिसको देखने के बाद जाह्नवी कपूर के फैंस के साथ-साथ आम जनता भी नाराज है। अदाकारा जाह्नवी कपूर ने भी इस फेक वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि तकनीकी को सही ढंग से भी उपयोग किया जा सकता है। AI जैसे टूल को महिलाओं के खिलाफ यूज करना सरासर गलत है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'प्रेम' बनकर फिर पर्दे पर लौटेंगे Salman Khan? बातों-बातों में भाईजान ने दिया इशारा
Janhvi Kapoor ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी, रखी अपनी बात
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है, "तकनीकी का ऐसा गलत यूज महिलाओं के खिलाफ वो भी उनकी इजाजत के बिना सरासर गलत है। ऐसा करना यौन उत्पीड़न से कम नहीं हैं। हर इंडस्ट्री की महिलाओं को ये सब झेलना पड़ रहा है। किसी भी देश में महिलाओं की बॉडी और उनके कनसेंट की इज्जत करना बेसिक होना चाहिए। ये देखकर ताज्जुव होता है कि मर्दों को महिलाओं की ना समझ नहीं आती है। अगर कोई महिला 5 दिन तक लगातार किसी चीज के लिए हां कहे और छठे दिन ना कहे तो उस ना की इज्जत होनी चाहिए।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana की Mupapa के लिए मिली हीरोइन, YRF ने दिखाया चेहरा

"ये यौन उत्पीड़न जैसा...", वायरल डीपफेक वीडियो पर भड़कीं Janhvi Kapoor
"मेरे अब तक जो भी AI वीडियो वायरल हुए हैं, उनमें से ये सबसे खतरनाक है। इस वीडियो ने तो सारी हदें ही पार कर डाली हैं। मैं इस तरह की परेशानी से लगातार दो-चार होती रही हूं। ये महिलाओं का सच है कि उन्हें किसी ना किसी तरह से यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। सिर्फ महिलाओं की रक्षा करने से कुछ नहीं होगा। हमें लड़कों की परवरिश भी अच्छी करनी होगी ताकि वो किसी भी लड़की के साथ कुछ गलत करने को गलत समझें।"
"मैं चिरंजीवी सर, विजय, खुशबू मैम और एनटीआर सर का धन्यवाद कहना चाहूंगी, जिन्होंने इस मामले में आवाज उठाई और मेरा साथ दिया। आप लोगों के साथ से मुझे काफी हिम्मत मिली है।"
