बॉलीवुड

शाहरुख खान की King का ट्रेलर रिलीज से सिर्फ 10 दिन पहले होगा जारी, मेकर्स ने बनाया खास प्लान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2026, 12:49 PM IST

King Movie Update: शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ रहा है। मेकर्स ने इसके प्रमोशन की तैयारी तेज कर दी है और अब खास अपडेट सामने आया है।

Image

क्रिसमस पर रिलीज होगी शाहरुख खान की 'किंग', 14 दिसंबर को आएगा ट्रेलर, उससे पहले रिलीज होगा एक और गाना (Image Source: King Movie)

King Movie Update: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं। खासकर जब बात किसी बड़े एक्शन एंटरटेनर की हो, तो दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ जाती है। इन दिनों शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'किंग' (King) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के पोस्टर और पहले गाने ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके प्रमोशन को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इससे साफ है कि मेकर्स फिल्म को क्रिसमस के मौके पर बड़े स्तर पर दर्शकों के बीच लाने की तैयारी कर रहे हैं।

रिलीज से 10 दिन पहले आएगा ट्रेलर

शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग को लेकर एक बार फिर के खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म किंग को लेकर अभी हाल ही में सामने आया एक नया अपडेट है। वैरायटी इंडिया (Variety India) की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 'किंग' का ट्रेलर 14 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यानी दर्शकों को ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के लिए सिर्फ 10 दिन इंतजार करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन की टाइमिंग इस तरह तय की है कि रिलीज से ठीक पहले दर्शकों के बीच इसका एक्साइटमेंट बना रहे। क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है।

ट्रेलर से पहले आएगा एक और गाना

फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaaye) 2 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म के साउंडट्रैक से एक और गाना इसी महीने रिलीज किए जाने की तैयारी है। ये ट्रेलर से पहले दर्शकों के सामने आएगा। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सुहाना खान (Suhana Khan), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), अनिल कपूर (Anil Kapoor), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), अरशद वारसी (Arshad Warsi) और अभय वर्मा (Abhay Verma) नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article