एजुकेशन

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूर देखें

UPMSP ने बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्रों को लेकर जरूरी जानकारी दी है। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में अब नए परीक्षा केंद्र जोड़ने का प्रावधान नहीं है।

Image

यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

UP Board 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्रों को लेकर जरूरी जानकारी दी है। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में अब नए परीक्षा केंद्र जोड़ने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में जिलों की ओर से अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची में नए केंद्र शामिल नहीं किए जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव कार्यालय, प्रयागराज की ओर से 21 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 को परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण में राज्य स्तर पर आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे गए थे।

इस चरण में सभी तरह की शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा। परिषद के अनुसार, केवल दो तरह की गड़बड़ियों को दूर किया जाएगा। इनमें पहली शिकायत परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों के बीच की दूरी से जुड़ी होगी। वहीं, दूसरी शिकायत ऐसे केंद्रों के आवंटन को लेकर होगी, जहां उनकी निर्धारित धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों को आवंटित कर दिया गया है।

नए परीक्षा केंद्र जोड़ने की नहीं मिलेगी अनुमति

विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दूसरे चरण में जारी शासनादेश के तहत जिलों को अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची में नए परीक्षा केंद्र जोड़ने का अधिकार नहीं दिया गया है। यानी इस प्रक्रिया के दौरान केवल पहले से तय केंद्रों से जुड़ी दूरी और क्षमता संबंधी विसंगतियों को ही ठीक किया जाएगा।

UP Board Exam 2027: Key Highlights
विवरणजानकारी
बोर्डउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
प्रक्रियापरीक्षा केंद्र निर्धारण
चरणदूसरा चरण
आपत्तियां आमंत्रित16 नवंबर 2026
विज्ञप्ति जारी होने की तारीख21 नवंबर 2026
किन शिकायतों का समाधानदूरी और क्षमता से जुड़ी विसंगतियां
नए केंद्र जोड़ने की अनुमतिनहीं

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

इस फैसले से साफ है कि दूसरे चरण में परीक्षा केंद्रों की सूची में नए नाम शामिल नहीं होंगे। परिषद का ध्यान पहले से तय केंद्रों से जुड़ी दूरी और निर्धारित क्षमता से अधिक आवंटन जैसी समस्याओं को दूर करने पर रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article