बॉलीवुड

रणबीर कपूर की Ramayana देखने के लिए बेताब हैं 'हनुमान अंश' डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, बजट पर दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2026, 01:47 PM IST

Vishal Chaturvedi Speak on Ramayana Movie: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी राय रखी है। फिल्म के बजट पर भी रिएक्शन दिया है।

Image

रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर उत्साहित हैं 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर (Image Source: IMDb)

Vishal Chaturvedi Speak on Ramayana Movie: 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म संत नीम करोली बाबा के जीवन और भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति पर आधारित है। इसी बीच विशाल ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। अब विशाल चतुर्वेदी ने भी इसे देखने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि ऐसी फिल्मों का इंडियन सिनेमा और संस्कृति पर क्या असर पड़ सकता है।

फिल्म को लेकर दिया ये रिएक्शन

फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में India Today से बातचीत में फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं और इसके लिए समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं। विशाल ने कहा, 'मैं पहले मौके पर ही ये फिल्म देखने जाऊंगा। मैं इसके लिए समय निकालने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि मैं इसे जरूर देखना चाहता हूं। मैं फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं और इसे देखने का इंतजार कर रहा हूं। चूंकि मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, इसलिए इस पर कुछ नहीं कह सकता। लेकिन उन्होंने भगवान राम पर भी फिल्म बनाई है। मुझे हनुमान जी वाले सीन के दौरान दर्शकों के जयकारे लगाने के बारे में पता चला। मेरी कामना है कि ऐसी फिल्में सफल हों। उम्मीद है कि ऐसी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, क्योंकि इस तरह की फिल्मों के जरिए सांस्कृतिक पुनर्जागरण बहुत जरूरी है।'

फिल्म के 4000 करोड़ के बजट पर कही ये बात

इस बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा कि फिल्ममेकर्स को किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसका कितना रिटर्न मिलेगा, क्योंकि फिल्म की सफलता आखिरकार उसके निवेश पर मिलने वाले मुनाफे से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से सबसे पहली चीज कहानी और कंटेंट की राइटिंग है। राइटिंग से बढ़कर कुछ नहीं है। आपने कागज पर क्या लिखा है, वही सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर आपकी लिखी कहानी अच्छी नहीं है, तो बाकी चीजें काम नहीं आतीं। लेकिन अगर कहानी अच्छी है, तो बाकी चीजें उसकी सफलता को कई गुना बढ़ा सकती हैं। इसलिए सबसे पहले कागज पर कहानी अच्छी लिखी जानी चाहिए। इस पर ध्यान देना चाहिए और कंटेंट को अहमियत देनी चाहिए।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article