क्रिकेट

पीसीबी ने किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और इमाम उल हक हुए बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। पीसीबी ने कड़ा निर्णय करते हुए मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और इमाम उल हक जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को अनुबंध नहीं देने का फैसला किया है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट PCB)

लाहौर: पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान और शान मसूद के अलावा सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को नई केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया। पीसीबी ने अनुबंधों की घोषणा देर से की क्योंकि पिछले वाले अनुबंध 30 जून को समाप्त हो गए थे। नए प्रारूप पर आधारित प्रणाली में टेस्ट कप्तान बाबर आजम और सलमान अली आगा ही टेस्ट और वनडे दोनों श्रेणियों में शामिल हैं। वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को वनडे और टी20 श्रेणी में रखा गया है, जबकि साहिबजादा फरहान को केवल टी20 श्रेणी में अनुबंध दिया गया है। पीसीबी में 38 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है लेकिन यह नहीं बताया है कि प्रत्येक श्रेणी में कितनी धनराशि दी जाएगी।

जांच की वजह से रिजवान और इमाम के ऊपर गिरी गाज

मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और शान मसूद को अनुबंध नहीं दिया जाना कड़ा निर्णय है। रिजवान और इमाम उल हक का पत्ता हालिया विवाद के बाद कट गया है। इंग्लैंड दौरे से दोनों खिलाड़ियों को बीच में घर वापस भेज दिया गया था। नए अनुबंध में अधिकांश खिलाड़ियों को डेवलपमेंट श्रेणी में रखा गया है। कोच माइक हेसन के दौर में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है, इसी का असर नई अनुबंध सूची में देखने को मिला है।

केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों की सूची :

अनुबंध (टेस्ट और वनडे)

बाबर आजम और सलमान अली आगा

अनुबंध (टेस्ट)

अज़ान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सऊद शकील

अनुबंध (ODI और T20I)

अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी

अनुबंध (T20I)

हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान और उस्मान तारिक

अनुबंध (डेवलपमेंट)

अब्दुल समद, अब्दुल्ला फजल, अहमद दानियाल, अली रजा, फरहान यूसुफ, हुनैन शाह, मोहम्मद ताहा, मोहम्मद तैयब आरिफ, मुहम्मद गाजी गोरी, मुहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, साद बेग, साद मसूद, समीर मिन्हास, साकिब खान, शाहजेब खान, शमील हुसैन, सुफियान मोकीम और उबैद शाह

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article