बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 3: 'गदर 2' पर 33वें दिन गिरी गाज, बॉक्स ऑफिस से लुप्त होने की कगार पर है मूवी

Gadar 2 Box Office Collection Day 33: बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल की फिल्म ने 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब 'गदर 2' की कमाई लाखों में सिमटकर रह गई है।

Image

बॉक्स ऑफिस से गायब होने की कगार पर है 'गदर 2'

Gadar 2 Box Office Collection Day 33: बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल ने 'गदर 2' (Gadar 2) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। फिल्म ने लोगों का तो दिल जीता ही, साथ ही जबरदस्त कमाई भी की। 'गदर 2' में सनी देओल और अमीशा पटेल (Ameesha Patel) का साथ लोगों को काफी पसंद आया। यूं तो एक महीने तक 'गदर 2' ने काफी जबरदस्त कमाई की, लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ रही है। हैरत की बात तो यह है कि मूवी अब लाखों में सिमटकर रह गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) और अमीशा पटेल की 'गदर 2' (Gadar 2) ने 33वें दिन महज 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। बता दें कि बीते दिन भी 'गदर 2' का कलेक्शन केवल 75 लाख रुपये ही रहा। 'गदर 2' की कमाई पर वक्त की तो मार पड़ी ही है, साथ ही शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज ने भी 'गदर 2' की कमाई पर काफी असर डाला है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत में 'गदर 2' ने 516.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं विश्वस्तर पर 'गदर 2' की कमाई 674 करोड़ रुपये रही।

बता दें कि सनी देओल और अमीशा पटेल की 'गदर 2' (Gadar 2) लाखों मशक्कतों के बाद भी शाहरुख खान की 'पठान' का कलेक्शन नहीं पछाड़ पाई। हालांकि मूवी ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में 'पठान' को भी धूल चटा दी थी। जहां शाहरुख खान की 'पठान' ने 65 दिनों में 524 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं 'गदर 2' 33 दिनों में ही 516 करोड़ के पास पहुंच गई।

75 करोड़ रुपये में बनी थी 'गदर 2'

सनी देओल की 'गदर 2' मात्र 75 करोड़ रुपये में तैयार की गई थी। ऐसे में फिल्म ने अपनी लागत से कई गुणा ज्यादा कमाई की और साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बनी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article