बिजनेस

स्टील पर खूब इतरा रहा था चीन, सरकार की इस पहल से टूटेगी कमर! क्या Steel Stock होंगे गदगद

Safeguard Duty on Steel Imports: मंत्रालय स्टील आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। मंत्रालय का यह प्रस्ताव वाणिज्य विभाग के साथ 2 दिसंबर को हुई बैठक में रखा गया था, जिसमें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। सकारात्मक रुख की उम्मीद में स्टील सेक्टर के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है।

Image

स्टील इंपोर्ट।

Photo : Times Now Digital

Safeguard Duty on Steel Imports: केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने गुरूवार को कहा कि सरकार स्टील आयात पर सुरक्षा शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय स्टील आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। मंत्रालय का यह प्रस्ताव वाणिज्य विभाग के साथ 2 दिसंबर को हुई बैठक में रखा गया था, जिसमें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। सकारात्मक रुख की उम्मीद में स्टील सेक्टर के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है।

आयातित स्टील उत्पादों पर बढ़ते सुरक्षा शुल्क पर अंतिम निर्णय

कुमारस्वामी ने बताया कि स्टील आयात पर सुरक्षा शुल्क लगाने के मामले में अंतिम निर्णय वाणिज्य मंत्रालय की सिफारिशों के आधार पर वित्त मंत्रालय द्वारा लिया जा सकता है। घरेलू स्टील कंपनियों ने पिछले कुछ समय से चुनिंदा देशों से सस्ते आयातित स्टील पर चिंता व्यक्त की है, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हो रही है।

एफटीए देशों से आयात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने पिछले महीने कहा था कि 60 प्रतिशत से अधिक स्टील आयात एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) वाले देशों से शून्य शुल्क पर होता है, और सुरक्षा शुल्क बढ़ाने का इन निर्यातों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय इस समस्या को गंभीरता से देख रहा है और इससे निपटने के लिए कदम उठा रहा है।

भारत का बढ़ता स्टील आयात

शोध कंपनी बिगमिंट के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2024-25 तक भारत का स्टील आयात 55 लाख टन (एमएनटी) था, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 36 लाख टन था। विशेष रूप से, चीन से स्टील आयात में भारी वृद्धि हुई है, जो पिछले वर्ष के 10 लाख टन से बढ़कर इस साल 18 लाख टन हो गया है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article