बॉलीवुड

सिद्धार्थ आनंद की Rambo के लिए बनी Tiger Shroff-Janhvi Kapoor की जोड़ी, एक्शन के साथ लगाएंगे इश्क की बाजी

Janhvi Kapoor Tiger Shroff Come Together For Rambo: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाईगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग मूवी 'रैंबो' के लिए साथ आए हैं। दोनों जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। बता दें कि फिल्म का ऐलान सालों पहले ही हो चुका था।

Image

'रैंबो' के लिए साथ आए टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor Tiger Shroff Come Together For Rambo: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'गणपत' की तैयारी में लगे हुए हैं। इसके अलावा वह 2024 में फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी दिखाई देंगे। लेकिन इन सबसे इतर टाइगर श्रॉफ के हाथ अब एक और मूवी लगी है। दरअसल, एक्टर सिद्धार्थ आनंद की 'रैंबो' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड की हसीना जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ने हॉलीवुड क्लासिक 'रैंबो' के रीमेक का ऐलान साल 2017 में ही कर दिया था और उस वक्त ही उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना लीड चुना था। लेकिन किसी न किसी वजह से फिल्म में देर होती चली गई। हालांकि अब मेकर्स ने ठान लिया है कि वह इस मूवी को बनाएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर साल 2024 में 'रैंबो' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

'रैंबो' के जरिए टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए इससे जुड़े सूत्रों ने कहा, "कई मशक्कतों के बाद टाईगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर साथ आए हैं। दोनों कलाकार सालों से एक-दूजे को जानते हैं और साथ काम करने के लिए उत्साहित भी हैं। जाह्नवी के किरदार की ज्यादा जानकारियां नहीं मिली हैं, लेकिन उनका रोल मूवी में बहुत अहम होने वाला है।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग युरोप में होने वाली है। फिल्म में टाइगर का अवतार बेहद हटकर होगा, जिसके लिए एक्टर को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article