बॉलीवुड

Exclusive : Hero-Heeroine में Divyah Khosla Kumar ने 'प्रियदर्शनी' बनने के लिए की कड़ी मेहनत, फिल्म से चलाएंगी अदाकारी का जादू

Divyah Khosla Kumar Interview : यारियाँ 2, सत्यमेव जयते 2, सनम रे जैसी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने वाली एक्ट्रेस या कहें प्रोड्यूसर, डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार जल्द ही फिल्म हीरो-हीरोइन में नजर आने वाली है। अदाकारा ने हाल ही में ज़ूम के साथ एक साक्षातकार में बताया कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौतीभरा था।

Image

Divyah Khosla on Hero Heeroine - Exclusive

Divyah Khosla Kumar Interview : दिव्या खोसला कुमार( Divya Khosla Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "हीरो-हीरोइन"( Hero-Heeroine) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में दिव्या "प्रियदर्शनी" का किरदार कर रही है। सुरेश कृष्णा( Suresh krishna) निर्देशित फिल्म में दिव्या एक दमदार किरदार में दिखाई देने वाली है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर सामने आया था जिसमें अदाकारा बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही है। हाल ही में दिव्या ने ज़ूम के साथ बातचीत की है और अपने इस किरदार के बारे में खुलकर जानकारी दी है।

यारियाँ 2, सत्यमेव जयते 2, सनम रे जैसी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने वाली एक्ट्रेस या कहें प्रोड्यूसर, डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार जल्द ही फिल्म हीरो-हीरोइन में नजर आने वाली है। अदाकारा ने हाल ही में ज़ूम के साथ एक साक्षातकार में बताया कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौतीभरा था। "हीरो हीरोइन की दुनिया में कदम रखना एक ऐसा अनुभव है जो मेरे दिल और दिमाग में हमेशा के लिए अंकित रहेगा। स्क्रिप्ट ग्लैमर और रियल लाइफ का एक मनोरम मिश्रण है, और मैं एक ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं । दूसरा पोस्टर प्रियदर्शनी की दोहरी दुनिया की एक झलक पेश करता है, मैं उत्साहित हूं क्योंकि यह फिल्म कई पहलुओं को छुपाती है जो दर्शकों के दिमाग को झकझोर देगी। मैं इस सिनेमाई यात्रा में दर्शकों के हमारे साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकती।

बताते चले कि प्रेरणा अरोरा( Prerna Arora) और सुरेश कृष्णा की फिल्म "हीरो-हीरोइन" में दिव्या खोसला कुमार प्रियदर्शनी का किरदार कर रही है जो ग्लैमर भरे वर्ल्ड में अपने आप को कैसे पॉपुलर बनाती है। फिल्म के पोस्टर पर नजर डाले तो दिव्या ब्लैक ड्रेस में हाथ हिलाती नजर आ रही है और उनके चारों और कैमरे लिए दर्शक खड़े हैं। इसी फिल्म के साथ दिव्या ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव भी किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article