बॉलीवुड

Entertainment News of The Day: आमिर का बदला लुक! अली फजल ने पकड़ा हॉलीवुड का रास्ता, मनोरंजन की दुनिया की बड़ी खबरें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 9, 2022, 09:52 PM IST

Entertainment News of The Day; 09 november 2022: मनोरंजन इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का नया लुक खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वहीं एक्टर अली फजल ने एक और हॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है।

Image

Entertainment News of the Day, 09 November 2022

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे अली फजल।
  • आयुष्मान खुराना का एक्शन हीरो लुक हुआ वायरल।
  • आमिर खान का नया अवतार देख हैरान हो गए हैं लोग।

Entertainment News of The Day; 09 November 2022: मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। कुछ खबरे को पढ़कर आप हैरान हो सकते हैं वहीं कुछ खबरें आपको प्राउड भी फील करवा सकती हैं। आज सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Amir Khan) का नया लुक खूब वायरल हो रहा है। आमिर का ये लुक देखकर लोग हैरान हैं। वहीं मिर्जापुर फेम अली फजल (Ali Fazal) के हॉलीवुड का टिकट कट गया है। अब वह एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में नजर आने वाले हैं। आइए आज की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

सफेद दाढ़ी में आमिर खान

हाल ही आमिर खान निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की मां के निधन पर संवेदना देने पहुंचे थे। इस बीच आमिर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिन्हें देख लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि आमिर अब बूढ़े हो गए हैं। वही कई लोग तो उन्हें इस नए अवतार में पहचान भी नहीं पा रहे हैं। आमिर आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे।

रश्मिका ने ट्रोलिंग के खिलाफ तोड़ी चुप्पी

रश्मिका मंदाना ने आज एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह लम्बे समय से ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। अब आखिरकार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है। रश्मिका ने पोस्ट में एक बड़ा सा कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि किस लोगों ने उन्हें पंचिंग बैग की तरह समझ लिया है और उनके खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। रश्मिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे अली फजल

अली फजल कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह एक्शन फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं यह फिल्म 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही अली फजल एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'अफगान ड्रीमर्स' है। दो बार के ऑस्कर विजेता निर्देशक बिल गुटेंटाग द्वारा निर्देशित की जा रही है।

आयुष्मान खुराना का एक्शन हीरो अवतार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘An Action Hero’ का पहला लुक आज रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान का यह एक्शन हीरो वाला अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के पोस्टर में आयुष्मान एक बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 11 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article