बॉलीवुड

ट्रोलिंग से परेशान होकर Rashmika Mandanna ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं लोगों के लिए पंचिंग बैग बन गई हूं'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 9, 2022, 01:43 PM IST

Rashmika Mandanna: साउथ की कुछ सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रश्मिका मंदाना ने ट्रोलिंग से परेशान आकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में रश्मिका ने कहा कि उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। उनके खिलाफ कई झूठ फैलाए जा रहे हैं।

Image

Rashmika Mandanna

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रश्मिका मंदाना ने ट्रोलिंग के खिलाफ तोड़ी चुप्पी।
  • सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी आपबीती बताई है।
  • रश्मिका मंदाना ने बताया कि वह लगातार ट्रोलिंग से परेशान आ गई हैं।

Rashmika Mandanna Instagram Post: साउथ इंडिया की क्वीन और नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) कई सुपरहिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। रश्मिका मंदाना को लोग उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्म 'पुष्पा-द राइज' के लिए भी जानते हैं। इसके साथ ही हाल ही में रश्मिका ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है। एक सेलिब्रिटी को आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

रश्मिका मंदाना ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह लम्बे समय से ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। अब आखिरकार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है। रश्मिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘इंटरनेट पर फैंस रही है अफवाहें’

रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में लिखा है कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर तमाम अफवाहें फैल रही हैं जिससे वह बेहद निराश हो चुकी हैं। रश्मिका ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कई ऐसे लोग हैं जो मेरा नाम किसी के साथ भी जोड़ देते हैं और मेरे बारे में झूठ फैला रहे हैं। रश्मिका ने ट्रोलिंग और अफवाहों से परेशान आकर इंस्टाग्राम पर अपना दुख शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘बीते कुछ समय या कहूं सालों से ऐसा कुछ है जो मुझे अंदर ही अंदर से परेशान कर रहा है। अब मैं इसको लेकर बात करना चाहती है। मैं अपने लिए बात करना चाहती हूं बस जो मुझे लगता है काफी समय पहले ही कर लेनी चाहिए थी।’

करियर की शुरुआत में झेली नफरत

रश्मिका ने लिखा, ‘अपने करियर की शुरुआत से ही मुझे लगातार नफरत मिल रही है। ट्रोल करने वाले लोगों के लिए मैं किसी पंचिग बैग की तरह बन गई हूं। मुझे पता है कि जो लाइफ मैने चुनी है उसमें मुझे कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और मैं हर किसी से यह उम्मीद नहीं कर सकती कि वो मुझसे प्यार से ही पेश आएंगे। हालांकि इसकर मतलब यह नहीं है कि आप हाथ धो कर मेरे पीछे पड़ जाएंगे आप मेरे खिलाफ लगातार निगेटिव चीजें बोलते रहेंगे। मैं आपको खुश करने के लिए दिन रात किस तरह मेहनत करती हूं यह मेरे अलावा कोई और नहीं जानता है।’

इसके साथ ही पोस्ट के आखिर में रश्मिका ने लिखा, ‘कई लोगों ने मुझे हमेशा प्यार और सपोर्ट किया है आज उन लोगों की वजह से ही मैं इस पोस्ट को लिखने की हिम्मत जुटा पाई हूं। मैं लोगों को अपने काम से खुश करने के लिए जी जान लगा दूंगी। मेरी आपसे गुजारिश है कि हर किसी पर दया करो।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article