बॉलीवुड

Dunki की रिलीज डेट में अचानक आया बड़ा बदलाव, Prabhas की 'सालार' को मात देने के लिए मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान

Shah Rukh Khan Dunki Film To Release On 21 December: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान 'जवान' के जरिए धमाल मचाने के बाद अब 'डंकी' की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। लेकिन हाल ही में इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है।

Image

'सालार' के चक्कर 'डंकी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

Shah Rukh Khan Dunki Film To Release On 21 December: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान ने 'जवान' के जरिए तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी इस फिल्म ने जहां भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं वैश्विक स्तर पर मूवी ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 'डंकी' (Dunki) की तैयारी में लगे हुए हैं जो कि इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। लेकिन हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डंकी' (Dunki) के मेकर्स फिल्म को विदेशों में एक दिन पहले ही रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। 'डंकी' से जुड़ी इस बात की जानकारी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और राजकुमार हिरानी के करीबी सूत्रों ने दी है। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "जवान' का ध्यान साउथ पर था। लेकिन 'डंकी' का पूरा ध्यान वैश्विक स्तर पर होगा। ऐसे में मूवी को लेकर बड़े प्लान बन रहे हैं, साथ ही यह भी तय किया गया है कि 'डंकी' को विदेशों में 21 दिसंबर को रिलीज किया जाए, जिससे मूवी को हॉलीडे पीरियड का फायदा हो सके।"

बता दें कि मेकर्स ने 'डंकी' (Dunki) को लेकर यह फैसला क्रिसमस की छुट्टियों को देखते हुए किया है। उनका मानना है कि शाहरुख खान का विदेशों में बड़ा नाम है। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "विदेशों में शाहरुख खान का बड़ा नाम है और वैश्विक छुट्टियों के साथ 'डंकी' अच्छी खासी कमाई कर सकती है। चार दिन के वीकेंड पर फिल्म जबरदस्त कमाई भी कर सकती है।"

'सालार' को देखते हुए मेकर्स ने लिया फैसला?

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) के साथ-साथ प्रभास की 'सालार' भी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। वहीं विदेशों में 'डंकी' को एक दिन पहले रिलीज करने के प्लान को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मेकर्स ने 'सालार' को देखते हुए यह फैसला लिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article