बॉलीवुड

Fukrey 3 के मेकर्स को लगा तगड़ा चूना, रिलीज से 2 दिन पहले टेलिग्राम और यू-ट्यूब पर लीक हुई फिल्म?

Fukrey 3 Leaked On Youtube And Telegram: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3' को रिलीज से दो दिन पहले तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, फिल्म रिलीज से पहले ही टेलिग्राम और यू-ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है।

Image

ऑनलाइन लीक हुई 'फुकरे 3'

Fukrey 3 Leaked On Youtube And Telegram: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) की रिलीज में दो ही दिन बाकी रह गए हैं। उनकी इस फिल्म के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रिलीज से दो दिन पहले ही पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) और ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3' को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी की मूवी को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रिलीज से चंद दिनों पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है।

बता दें कि ट्विटर पर पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) की 'फुकरे 3' (Fukrey 3) को लेकर ट्रेंड चल रहा है कि फुकरे 3 मूवी लीक हो गई है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म से जुड़े स्क्रीनशॉट साझा कर यह दावा भी किया कि मूवी टेलिग्राम, यू-ट्यूब और टॉरेंट पर लीक हो गई है। मूवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें पुल्कित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा साथ में बातचीत करते नजर आए। वीडियो में डायलॉग भले ही पुल्कित सम्राट बोल रहे थे, लेकिन आवाज पंकज त्रिपाठी की थी।

नकली है 'फुकरे 3' का वीडियो?

'फुकरे 3' (Fukrey 3) के इस वायरल क्लिप में हर किसी का रोल एक-दूजे में उल्झा नजर आया। हालांकि बाद में यह साफ हो गया वीडियो अपकमिंग फिल्म से जुड़ा नहीं था और फेक था। हैरत की बात तो यह है कि खुद एक्सल एंटरटेनमेंट ने ही पायरेसी से जुड़ी परेशानी को खत्म करने के लिए 'फुकरे 3' के फेक वीडियो को ऑनलाइन लीक किया था। बता दें कि अभी तक कई फिल्में पायरेसी का शिकार हो चुकी हैं, जिसमें 'जवान', 'ओएमजी 2', 'गदर 2', 'जेलर', 'ड्रीम गर्ल 2' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article