बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Trailer कब होगा रिलीज? रणवीर सिंह ने की घोषणा

Dhurandhar 2 Trailer: दिसम्बर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर की बातें अब तक लोगों के बीच हो रही हैं और सभी ये जानना चाहते हैं कि मेकर्स धुरंधर 2 में क्या कहानी दिखाएंगे? इसका जवाब रणवीर सिंह ने अपने ताजा पोस्ट के जरिए दिया है और बताया है कि वो धुरंधर 2 का ट्रेलर कल यानि कि 3 फरवरी को दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

Image

Image Source: Dhurandhar

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का इंतजार कौन नहीं कर रहा है? हर कोई चाहता है कि ये फिल्म जल्द से जल्द सिनेमाघरों में दस्तक दे ताकि वो लयारी की कहानी को जान पाएं। अगर आपको भी धुरंधर 2 का इंतजार है तो रणवीर सिंह ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। रणवीर सिंह ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी है कि वो धुरंधर 2 का ट्रेलर कल यानि कि 3 फरवरी के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे। रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 ट्रेलर रिलीज होने का वक्त भी बता दिया है। एक्टर के अनुसार कल 12 बजकर 12 मिनट पर धुरंधर 2 का ट्रेलर दर्शकों के सामने होगा। (इसे भी पढ़ें: Trivia: रानीखेत में नहीं हुई है 'राजा हिन्दुस्तानी' की शूटिंग... तमिलनाडु में यहां मौजूद हैं ये हसीन वादियां)

Dhurandhar 2.

Dhurandhar 2.

रणवीर सिंह की स्टोरी देखकर एक्साइटेड हुए फैंस

जब से रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की है, तब से फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो लयारी की कहानी के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। एक फैन ने लिखा है, "क्या बात है रणवीर भाई... आपने दिल खुश कर दिया। अब मैं चैन की नींच सोऊंगा।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका मुझे इतने वक्त से इंतजार था।"

धुरंधर 2 में दिखेगा नया विलेन

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने विलेन का रोल निभाया था और दर्शकों को दीवाना बना दिया था। अक्षय खन्ना ने अपनी शानदार एक्टिंग से धुरंधर को अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है, जिसके बाद हर किसी को उम्मीद है कि धुरंधर 2 में अक्षय से भी बड़ा विलेन नजर आएगा। मेकर्स ने अब तक धुरंधर 2 के विलेन की घोषणा नहीं की है, जिस कारण भी दर्शक बेसब्र होकर बैठे हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar Trending in Pakistan: Netflix पर पाकिस्तानी धड़ल्ले से देख रहे धुरंधर, बनी No. 1 मूवी)

धुरंधर ने बदल दी रणवीर सिंह की किस्मत

रणवीर सिंह लम्बे समय से फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे थे लेकिन धुरंधर 2 ने उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल दी है। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। धुरंधर 2 की इतनी शानदार कमाई के साथ रणवीर सिंह उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं जिनकी मूवीज 1000 करोड़ के पार पहुंची हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article