बॉलीवुड

Dhurandhar Trending in Pakistan: Netflix पर पाकिस्तानी धड़ल्ले से देख रहे धुरंधर, बनी No. 1 मूवी

Dhurandhar Trending in Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही इन दिनों रिश्ते कितने भी खराब क्यों ना हों लेकिन सिनेमा इन दोनों मुल्कों को अब भी जोड़े हुए है। अब नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की ट्रेडिंग लिस्ट को ही देख लीजिए, जिसमें भारतीय फिल्में छायी हुई हैं और धुरंधर ने तो पहला स्थान पाकर पाकिस्तानी फिल्मकारों की नींद ही उड़ा दी है।

Image

Image Source: Dhurandhar

KEY HIGHLIGHTS
  • नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की लिस्ट आई सामने
  • धुरंधर कर रही है पाकिस्तान में ट्रेंड
  • नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों का दबदबा

Dhurandhar Trending in Pakistan: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो भारतीय सिनेमाजगत में खलबली पैदा कर देगी और सिनेमाप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर देगी। ताजा जानकारी की मानें तो नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर ट्रेंडिग मूवीज में धुरंधर ने पहला स्थान पाया है। पाकिस्तान के लयारी टाउन की कहानी पर आधारित डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर पाकिस्तानी आवाज बड़े ही चाव से देख रही है और एन्जॉय कर रही है। भले ही ये मूवी पाकिस्तान में रिलीज ना हुई हो लेकिन इसकी वजह से पाकिस्तानी आवाम इसे देखने में पीछे नहीं रही है। बीते दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई धुरंधर को पाकिस्तानी दर्शक लगातार नेटफ्लिक्स पर देख रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: 'ये सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर...' लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर की थी फायरिंग)

dhurandhar

Image Sourde: Dhurandhar Movie

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं भारत की ये 10 फिल्में

सामने आई जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स पर इस समय 10 भारतीय फिल्में धमाल मचा रही हैं, जिन्हें पाकिस्तानी ऑडियंस बड़े ही चाव से देख रही है। फिक्स पैटरोल द्वारा जारी किए गए डाटा के मुताबिक धुरंधर इस लिस्ट में नम्बर 1 पर है और धनुष की तेरे इश्क में भी वहां खूब देखी जा रही है। आइए आपको नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर ट्रेंड हो रही 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं...

धुरंधर

तेरे इश्क में

हक

द बिग फेक

दे दे प्यार दे 2

मर्दानी 2

द आरआईपी

मर्दानी 2

96 मिनट्स

जॉली एलएलबी

पाकिस्तान में हमेशा देखी जाती हैं भारतीय फिल्में

dhurandhar 1

Image Sourde: Dhurandhar Movie

भले ही आपको नेटफ्लिक्स पाकिस्तानी की ताजा लिस्ट देखकर हैरानी हो रही हो कि वहां के दर्शक भारतीय फिल्में देख रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि पाकिस्तान में हमेशा से बॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला रहा है। भारतीय कहानियां हमेशा से ही पाकिस्तानी कहानियों पर भारी पड़ती रही हैं। वहां के दर्शक भारतीय फिल्मों को हमेशा खूब प्यार देते हैं। (इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान की 'जवान' के इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई रणवीर सिंह की 'धुरंधर', जानिए यहां)

धुरंधर के गानों पर पाकिस्तानियों ने किया जमकर डांस

dhurandhar pakistan

Image Sourde: Social Media

जब रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इसके गाने लोगों के बीच खूब फेमस हुए थे। पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं था और वहां के लोगों ने इन्हें खूब एन्जॉय किया था। पाकिस्तानी शादियों में धुरंधर के गाने जमकर चले थे। खास करके नैना लड़ावा गाने पर तो पाकिस्तान के जाने-माने नेता बिलावल भुट्टो तो थिरकते भी दिखाई दिए थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article