Raja Hindustani Trivia: अभिनेता आमिर खान ने साल 1996 में राजा हिन्दुस्तानी नाम की फिल्म की थी, जिसमें करिश्मा कपूर उनके साथ दिखाई दी थीं। इस फिल्म की कहानी एक सीधे-सादे टैक्सी ड्राइवर और एक अमीर लड़की के बारे में थी, जिन्हें प्यार हो जाता है। अलग-अलग सोसायटी से रिश्ता रखने वाले ये लोग कैसे प्यार में पड़ते हैं और फिर कैसे इनका प्यार मुकम्मल होता है, राजा हिन्दुस्तानी की कहानी इसी बारे में थी। फिल्म राजा हिन्दुस्तानी की कहानी को रानीखेत की बताया गया था, जिस कारण मूवी में खूबसूरत पहाड़ और हसीन वादियां थीं लेकिन क्या आपको बता है कि इस फिल्म को मेकर्स ने कभी भी रानीखेत में शूट ही नहीं किया था। आइए आपको राजा हिन्दुस्तानी के बारे में एक बड़ी जानकारी देते हैं, जो आपको चौंकाकर रख देगी।
फिल्म राजा हिन्दुस्तानी की कहानी उत्तराखंड में स्थित खूबसूरत शहर रानीखेत की बताई गई है। वहां का रहने वाला एक टैक्सी ड्राइवर कैसे अमीर लड़की के प्यार में पड़ता है और उसकी सादगी बाद में उसी की दुश्मन बन जाती है, ये सब इस मूवी में दिखाया गया है। हालांकि इसको मेकर्स ने कभी भी रानीखेत में शूट नहीं किया था। आज तक लोग जिन पहाड़ों को रानीखेत का मानते हैं, असल में वहां के हैं ही नहीं।
आमिर खान और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म राजा हिन्दुस्तानी की शूटिंग मेकर्स ने रानीखेत की जगह ऊटी में की थी। 90 के दशक में ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में वहीं पर शूट की जाती थीं क्योंकि वहां पर अच्छी लोकेशन्स आसानी से मिल जाती थीं और ये जगह मुंबई के करीब भी थी। लोग आजतक जिन हसीन वादियों को रानीखेत समझते हैं, वो असल में ऊटी की हैं।
आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का ज्यादातर हिस्सा तमिलनांडु के ऊटी में शूट किया गया है लेकिन कुछ भाग की शूटिंग मुंबई के आसपास के इलाकों लोनावला आदि में भी हुई है। मेकर्स ने इन सीन्स को ऐसे मैच किा है कि लोगों को पता ही नहीं चलता है कि वो कहां की वादियां देख रहे हैं।
फिल्म राजा हिन्दुस्तानी में आमिर खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म के गाने उस साल के पसंदीदा गानों में रहे थे, जिन्हें लोग आज तक गुनगुनाते हैं।
90's में किसिंग सीन्स इतने आम नहीं थे। राजा हिन्दुस्तानी उन चुनिंदा मूवीज में से एक है, जिसका किसिंग सीन 90 के दशक में चर्चित रहा था। आमिर खान और करिश्मा कपूर ने एक गाने के लिए इस सीन को फिल्माया था, जो आज तक इंटरनेट पर वायरल होता है।
आमिर खान और करिश्मा कपूर की राजा हिन्दुस्तानी साल 1996 की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और 1996 की ब्लॉकबस्टर मूवीज में जगह बनाई। आमिर-करिश्मा की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में आज भी ये फिल्म शामिल है।