Bhediya Movie Reaction: वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) को आज 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनॉन की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। हालांकि लोगों का मानना है कि फिल्म भेड़ियों एक औसत मूवी है। जिसकी कहानी एक वक्त पर आकर काफी उबाऊ हो जाती है। इस बीच अब एक्टर कमाल आर खान, KRK ने भी भेड़िया पर अपना रिव्यू शेयर किया है। केआरके ने फिल्म को केवल एक स्टार देते हुए बेहद खराब बताया है।
‘ये लोग ऑडियंस को पागल समझते हैं’
केआरके ने ट्वीट के जरिए भेड़िया के मेकर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। केआरके ने लिखा, ‘क्या ही बोलूं मैं भेड़िया के बारे में, यह एक फिल्म नहीं है बल्कि डायरेक्टर के दिमाग की खुराफात है। फिल्ममेकर्स को अच्छी फिल्में बनाने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन यह लोग ऑडियंस को पागल बनाने में लगे हुए हैं। उन्हें सिर्फ पैसे कमाने से मतलब है। आ थू, मैं भेड़िया को 1 स्टार दूंगा’। केआरके के इस रिव्यू के साथ ही फिल्म देखकर आने वाले कई फैंस का भी यही मानना है कि फिल्म को स्क्रीन पर सही तरह से प्रदर्शित करने में डायरेक्टर चूक गए हैं।
फिल्म की तारीफ भी हो रही है
बता दें कि ऐसा नहीं है कि फिल्म सभी लोगों को बेकार लग रही हैं काफी लोगों का मानना है कि वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया एक बाकी बॉलीवुड की फिल्मों से काफी अलग है और एक ओरिजिनल स्टोरी है। एक तरह जहां कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई हैं वही दूसरी ओर कुछ का मानना है कि फिल्म पहले हाफ में काफी स्लो होती है।
इस बीच फैंस कृति और वरुण की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि फिल्म के वीएफएक्स भी काफी कमाल के हैं।
