बॉलीवुड

Bhediya Movie Quick Review: वरुण धवन-कृति सेनन की शानदार परफॉर्मेंस को मिला दिलचस्प कहानी का साथ

Bhediya Movie Quick Review in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने फिल्म भेड़िया (Bhediya) में भास्कर का किरदार प्ले किया है। वरुण धवन की भेड़िया घिसी-पिटी बॉलीवुड फिल्मों के बीच में एक नई कहानी पेश करती है, जो लगातार दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म भेड़िया में वरुण के साथ-साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी शानदार अदाकारी की है।

Image

Bhediya Quick Movie Review: वरुण धवन-कृति सेनन की शानदार परफॉर्मेंस को मिला दिलचस्प कहानी का साथ

Bhediya Movie Quick Review in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अदाकारा कृति सेनन की नई फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म भेड़िया (Bhediya) का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जो स्त्री जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं। अमर कौशिक ने जब भेड़िया का ऐलान किया था तब दर्शक इसे देखने के लिए एक्साइटेड हो गए थे क्योंकि उन्हें वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था। वरुण धवन और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म भेड़िया दर्शकों की उत्सुकता पर कितनी खरी उतरी है, आइए आपको बताते हैं...

टाइम्स नाउ की टीम ने बीती रात फिल्म भेड़िया का प्रेस शो देखा, जिसके अनुसार वरुण धवन और कृति सेनन की मूवी घिसी-पिटी बॉलीवुड फिल्मों के बीच में कुछ अलग लेकर आई है। इस तरह की कहानियां बॉलीवुड निर्माता बहुत कम ही बनाते हैं क्योंकि वो रीमेक्स करने में भरोसा रखते हैं। अमर कौशिक ने भेड़िया के साथ कुछ नया ट्राई किया है, जिसे देखकर सिनेमाप्रेमियों को खुशी होती है। भेड़िया की कहानी में नयापन है और अमर कौशिक ने इसका स्क्रीनप्ले भी आज के वक्त के हिसाब से ही लिखा है, जो लगातार बांधे रखता है।

हम सभी ने बचपन में अपनी दादी-नानी से कई कहानियां सुनी हैं, जिनको सच मानते हैं। फिल्म भेड़िया की कहानी भी एक ऐसी ही कहानी पर आधारित है, जिसमें भास्कर (वरुण धवन) मुख्य किरदार है। भास्कर के साथ कुछ ऐसा होता है कि वो इंसान से भेड़िया बनने लगता है। अमर कौशिक की ये फिल्म न केवल दर्शकों को बांधे रखती है, बल्कि उन्हें ये भरोसा करने पर भी मजबूर कर देती है कि ऐसा हो सकता है। वरुण धवन ने भास्कर के किरदार में जान भर दी है। उनको अदाकारा कृति सेनन का भी खूब साथ मिला है। कृति सेनन एक अच्छी अदाकारा हैं, जो भेड़िया में शाइन करती नजर आती हैं। फिल्म भेड़िया ने पहले भाग में जो सवाल खड़े कि हैं, उनके जवाब दूसरे भाग में मिलेंगे या नहीं? यह जानने के लिए आप टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article